{"_id":"5a8b16e54f1c1b2d068b7882","slug":"171519064805-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक सेवकों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक सेवकों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सगड़ी। सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सगड़ी तहसील क्षेत्र के अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ द्वारा सोमवार काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। उपडाकघर सगड़ी पर प्रदर्शन के बाद ग्रामीण डाक सेवकों ने पूरे दिन काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
डाक सेवकों का कहना है कि हर विभाग में सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू हो गई। लेकिन अभी हमें इसका लाभ नहीं मिला। पिछले वर्ष इसके लिए ग्रामीण डाक सेवकों ने महीनों हड़ताल की थी। इसके बाद भी कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया। जिसके कारण हम लोगों के द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जा रहा है। इस दौरान सगड़ी तहसील के लाटघाट, मालटारी, बेरमा, बरडीहा, पारनकुंडा आदि जगहों के ग्रामीण डाक सेवक काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य करते रहे। इस मौके पर मिथिलेश मिश्रा, राजीव राय, गोविंद कुमार, गनपत यादव, राजेश सिंह, पन्नालाल, नंदलाल, केदार प्रसाद, दीपचंद मौर्य और डाकघर के समस्त शाखा डाकपाल उपस्थित थे। ब्यूरो