फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मरीजों का हो रहा शोषण, स्वास्थ्य महकमा मौन

मरीजों का हो रहा शोषण, स्वास्थ्य महकमा मौन

Wed, 07 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मरीजों का हो रहा शोषण, स्वास्थ्य महकमा मौन
आजमगढ़। सरकारी अस्पतालों में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं का लाभ प्राइवेट डॉक्टर और अस्पताल संचालक जम कर उठा रहे है। मनमानी डॉक्टरों की फीस जहां मरीजों की कमर तोड़ रही है तो वहीं जांच से लेकर दवाओं तक में प्राइवेट डॉक्टरों के कमीशन के चलते मरीजों की जेब कट रही है। सब कुछ स्वास्थ्य महकमे के नजर में है, फिर भी प्रशासन मौन साधे हुए है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक प्राइवेट व झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है। प्राइवेट डॉक्टर डिस्पेंसरी से लेकर बड़े-बड़े नर्सिंग होम तक संचालित कर रहे है।
जहां मरीजों का जम कर दोहन किया जा रहा है। जितना बड़ा अस्पताल है, उतनी ही महंगी डॉक्टर की फीस है। मरीजों को इन प्राइवेट डॉक्टरों की महंगी फीस के अलावा जांच व दवाओं में कमीशन के माध्यम से मोटी रकम देनी पड़ रही है। सुविधाओं के नाम पर प्राइवेट अस्पताल भले ही सरकारी अस्पतालों से बेहतर है, लेकिन उस बेहतर स्थिति की मनमानी कीमत भी मरीज से वसूल की जा रही है। ऐसा नहीं है कि प्राइवेट डॉक्टरों की इस काली कमाई से शासन-प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमा अनभिज्ञ है। लोगों का कहना है कि आखिर कब प्राइवेट डॉक्टरों और अस्पतालों के शोषण से उन्हें मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि स्वास्थ्य विभाग को प्राइवेट डॉक्टरों के कवायद की जानकारी नहीं है। मजबूरी यह है कि अब तक शासन ने प्राइवेट डॉक्टरों के फीस, जांच व अस्पतालों के शुल्क आदि को लेकर कोई मानक ही निर्धारित नहीं किया है, जिसके चलते इनके फीस आदि पर कोई लगाम लगा पाना संभव नहीं हुआ है। वैसे शासन स्तर पर प्राइवेट डॉक्टरों और अस्पतालों के फीस व अन्य प्रकार के वसूली पर नजर रखने के लिए मानक का निर्धारण करने की योजना पर विचार चल रहा है। शासन से कुछ मानक निर्धारित होने पर ही स्वास्थ्य महकमा कार्रवाई कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एसके तिवारी, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed