{"_id":"5a74a4fc4f1c1bc83b8b4871","slug":"171517593852-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानापुर, रांची, लखनऊ और रुड़की ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानापुर, रांची, लखनऊ और रुड़की ने जीते मुकाबले
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरवां/पल्हना। चौरी बेलहा महाविद्यालय में चल रहे स्व. चंद्रदीप सिंह स्मारक हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन कुल चार मैच खेले गए। आर्मी ब्वायज दानापुर, मेकन रांची, एसएसबी लखनऊ, बीईजी रुड़की ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। जिलाधिकारी और एसपी ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
शुक्रवार को पहला मैच एसटीसी वाराणसी और आर्मी ब्वायज दानापुर के बीच खेला गया। पहले हाफ के आठवें मिनट में आर्मी ब्वायज की ओर से नितीश ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 20वें मिनट में एसटीसी के अजय यादव ने गोल कर परिणाम बराबर कर दिया। आर्मी ब्वायज ने इसके बाद एक और गोलकर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। खेल के दूसरे हाफ के 13वें मिनट में आर्मी ब्वायज ने एक और गोल कर 3-1 से जीत हासिल की। दूसरा मैच सिग्नल जालंधर और मैकन रांची के बीच खेल गया। मुकाबला काफी रोमांचक था। 6वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को रांची के नोवेल टोप्नो ने गोल में परिवर्तित कर 1-0 की बढ़त दिलाई. के 12वें मिनट में जालंधर के नरेन्द्र पाल ने मैदानी गोल कर 1-1 की बराबरी कर दी। 19वें मिनट में रांची के नोवेल टोप्नो ने फिर गोलकर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। 25वें मिनट में रांची के सुनील खाखा ने एक और गोल कर परिणाम 3-1 कर दिया। दूसरे हाफ के 20वें मिनट में जालंधर की ओर से नरेन्द्र पाल ने गोल कर परिणाम 3-2 कर दिया। ये अंतर अतं तक बरकरार रहा।
तीसरा मैच एसएसबी लखनऊ और उत्तराखंड अकादमी के बीच खेला गया। 16वें और 40वें मिनट में लखनऊ के फ्रांसिस टोपो ने दो गोल कर टीम को 2-0 की जीत दिला दी। चौथा मैच बीई रुड़की और आर्मी ब्वायज दानापुर के बीच खेला गया। रुड़की की ओर से लगातार 13वें और 36वें मिनट में गगन दीप दो गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। अंतिम क्षण में पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदल कर दानापुर ने परिणाम 2-1 किया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं, शुक्रवार को जिलाधिकारी सीबी सिंह और एसपी अजय साहनी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर प्रभाकर सिंह, अखिलेष मिश्र गुड्डू, रामानन्द राजभर, सतीष चन्द्र सिंह, रामाशीष सिंह, उदय सिंह, सतीष सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सूर्यबली सिंह, ओमकार नाथ सिंह, दिनेश कुमार मिश्र उपस्थित थे।