फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   श निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

श निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 01 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
श निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
आजमगढ़। राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक सोमवार को हरिलाल यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राष्ट्रीय और मंडल की नई कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली। चुने गए पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष गिरजेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अयाज खां, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव चंद्रशेखर प्रजापति ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव प्रभात राय, अकबरपुर के रामवीर सिंह यादव और अरविंद पाठक को राष्ट्रीय महासचिव, सत्य प्रकाश को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया। जौनपुर के राजेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्ञानेंद्र मिश्रा, संगठन मंत्री सारंगधारी यादव, सूचना मंत्री लल्लन गिरी, राष्ट्रीय आडिटर कृपा शंकर मिश्र को बनाया गया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरजेश यादव ने मिथिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष, बीके अस्थाना को प्रदेश प्रवक्ता, रुदल यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीराम विश्वकर्मा को मंडल अध्यक्ष, राममणि यादव को जिलाध्यक्ष, चंद्रशेखर सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर वेद प्रकाश यादव, रामलखन वर्मा, मनोज भार्गव, बासदेव यादव, सलाउद्दीन, मोहम्मद अरशद खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed