फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जीयनपुर में अन्य पिछड़ी जाति के मतदाता होंगे निर्णायक

जीयनपुर में अन्य पिछड़ी जाति के मतदाता होंगे निर्णायक

Wed, 15 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
जीयनपुर में अन्य पिछड़ी जाति के मतदाता होंगे निर्णायक
लाटघाट। नगर पंचायत जीयनपुर में चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में जुट गए हैं। लेकिन मतदाताओं की खामोशी प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा रही है। नगर पंचायत में मुस्लिम मतदाता सबसे ज्यादा हैं लेकिन यहां पर अन्य पिछड़ी जातियों के मतदाता निर्णायक साबित होंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत जीयनपुर में लगभग 7700 मतदाता हैं। जिसमें मुस्लिम मतदाता 2600, यादव 400, बनिया 1200, सामान्य जाति के 1000, दलित व अति दलित 1000 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 1500 मतदाता हैं। जबकि इसके पूर्व नगर पंचायत के चुनाव में यहां पर 10600 मतदाता थे। वर्तमान 2017 के चुनाव में 2900 मतदाता सूची से हटाए गए हैं। जीयनपुर में मुसलमान, यादव, बनिया, सामान्य जाति से ब्राह्मण सभी चुनाव मैदान में अपने भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि नगर पंचायत का चुनाव पहली बार दल के सिंबल से लड़ा जा रहा है । फिर भी अगर जातियों में सामंजस्य हुआ तो मुसलमान और सामान्य जाति के लोग कहीं एक मंच पर पहुंचे तो नतीजा कुछ और होगा। इसी तरह दलित और मुसलमानों के भी एक राय होने पर कई लोगों का चुनावी गणित फेल हो सकता है। अन्य पिछड़ा, मुसलमान या सामान्य एक साथ हुए तो भी चुनाव का नतीजा कुछ और ही होगा। जिसे देखते हुए सबकी नजर अन्य पिछड़ी जातियों पर टिकी हुई है। क्योंकि चुनाव अन्य पिछड़ी जातियों के 1500 मतदाता निर्णायक की भूमिका अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed