फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डांडिया में पूरी शाम झूमती रही महिलाएं

डांडिया में पूरी शाम झूमती रही महिलाएं

Thu, 28 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
डांडिया में पूरी शाम झूमती रही महिलाएं
आजमगढ़। न्यू कला केंद्र समिति की ओर से दशहरे के अवसर पर बुधवार की देर शाम मारवाड़ी धर्मशला परिसर में डांडिया और रंगोली वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने भाग लेकर पूरी शाम डांडिया का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभांरभ निवर्तमान पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने किया। वर्कशाप में मुख्य आकर्षण माता रानी की आकर्षक झांकी रही। माता के रूप में सीवी अग्रवाल ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और माता रानी आरती से हुआ। इस दौरान लोगों के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद शुरू हुआ डांडिया का कार्यक्रम, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों के साथ ही महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेंहदी वर्कशाप में महिलाओं ने तरह-तरह की डिजाइनों के माध्यम से लोगों लुभाया। समारोह में सर्राफा व्यवसायी अशोक अग्रवाल ने इंदिरा देवी जायसवाल, निशा यादव, पूनम सिंह को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष सुदर्शन दास अग्रवाल, सचिव विभा गोयल, मुदिया अग्रवाल, शरद अग्रवाल आदि उपस्थित थे। अनुराधा राय, एकता श्रीवास्तव, आकाश अग्रवाल, गौरव मौर्या, इशा अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम को संपन्न कराने में विशेष योगदान दिया। नृत्य का निर्देशन जूही गुप्ता और श्वेता श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील विश्वकर्मा और विभा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed