फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मत्स्य विभाग के अधिकारी का रूका वेतन

मत्स्य विभाग के अधिकारी का रूका वेतन

Wed, 06 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
मत्स्य विभाग के अधिकारी का रूका वेतन
आजमगढ़। जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए महीने में दो बार आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के तहत मंगलवार को सदर तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील दिवस से अनुपस्थित मिले मत्स्य विभाग के अधिकारी का वेतन रोकने का मंडलायुक्त ने निर्देश दिया। समाधान दिवस में कुल 255 मामले अधिकारियों के सामने प्रस्तुत हुए जिनमें से 13 वादों का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने जन समस्याओं के त्वरित, गुणवत्तायुक्त और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा है कि जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में मत्स्य विभाग के अधिकारी की अनुपस्थिति को संज्ञान में लेते हुए उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए। आयुक्त ने ए श्रेणी की समस्याओं के निस्तारण पर बल देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता के मोबाइल पर निस्तारण की स्थिति का पता किया जाए तथा भूमि विवाद के मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर वास्तविक निस्तारण सुनिश्चित करें साथ ही निस्तारण के समय वहां उपस्थित दो गवाहों का हस्ताक्षर भी कराएं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि आवेदक अपने प्रार्थना पत्र पर अपना मोबाइल नंबर अवश्य अंकित करें। यदि आवेदक द्वारा एक ही समस्या के लिए दोबारा प्रार्थनापत्र दिया जाता है तो प्रपत्र में उसका भी उल्लेख करें। उन्होंने वरासत के मामलों को वरीयता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के प्रकरण को पंजिका में अंकित करें और उसमें निस्तारण की स्थिति भी स्पष्ट रूप से अंकित करें। यदि किसी विधिक कारणों से निस्तारण में कठिनाई आती है तो उसका भी उल्लेख किया जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, एसपी सिटी सुभाष गंगवार, एसडीएम सदर प्रशांत कुमार, सीएमओ डा. एसके तिवारी, अपर जिला सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

मेजवां संवाददाता के अनुसार एसडीएम दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता मेें फूलपुर तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 61 मामले आए जिसमें छह का निस्तारण किया गया। लालगंज संवाददाता के अनुसार एसडीएम लालगंज अभयकुमार के सामने 26 आवेदन आए जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार तहसील दिवस बूढ़नपुर में एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी के सामने कुल 45 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंवई राजनीति में राशन कार्ड धारक परेशान
सगड़ी (ब्यूरो)। तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया के सिरही ग्राम पंचायत के दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने ग्रामप्रधान पर गंवई राजनीति करने का शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर जांच की मांग की।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया कि पूर्व में हम लोगों का नाम पात्र गृहस्थी और अंत्योदय की सूची में था। लेकिन नई सूची जारी होने पर सूची से गरीबों के नाम गायब कर दिए गए हैं और जिनके पास खेती और नौकरी है। ऐसे समृद्ध परिवारों को राशन कार्ड जारी कर दिए गए हैं। गरीबो को राशन नही मिल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की ग्राम प्रधान गंवई राजनीति कर भाई भतीजा वाद कर रहे हैं और जिन लोगों ने वोट नहीं दिया उनके नाम पात्र गृहस्थी और अंत्योदय की सूची से हटा दिया है। इस मौके पर राधे चौहान, जयकरन, भाने, रघुनाथ, रोशन, महिमा, आशा, नीलम, पानमती, शंभू आदि उपस्थित थे।


सड़क के लिए ग्रामीणों ने दी धरने की चेतावनी
सगड़ी। सपा नेता अशद इदरीश के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बागखालिस-चुनहवा मार्ग की जर्जर हालत को लेकर तहसील दिवस के अवसर पर एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी की अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो वह लोग धरने पर बैठने केे विवश होंगे।

ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि बागखालिस बाजार से चुनहवा मार्ग की सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क जर्जर हो गई है। जिसके कारण इस मार्ग पर आवागमन करना दूभार हो गया है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। कई बार इसकी मरम्मत के लिए अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गइ। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो ग्रामीण धरने पर बैठने और सड़क जाम करने को बाध्य होंगे। तहसील दिवसाधिकारी अपर तहसीलदार ओपी त्रिपाठी ने कहा कि कमेटी बना कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मतलूब आलम खान, मो. अनवर, राजेश यादव, समसुद्दीन, सेराज, शहनवाज, परवेज खान, बेचू, रूपचंद, भोला आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed