फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   त्योहारों से पहले सरकार ने किसानों को दिया तोहफा

त्योहारों से पहले सरकार ने किसानों को दिया तोहफा

Wed, 30 Aug 2017 05:25 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
त्योहारों से पहले सरकार ने किसानों को दिया तोहफा
आजमगढ़। त्योहारों से पूर्व प्रदेश सरकार ने जनपद के किसानों को सबसे बड़ा तोहफा दिया है। फसल ऋण मोचन योजना के तहत जिले के 14192 किसानों का 81 करोड़ 95 लाख 94 हजार 835 रूपया उनके खाते में भेज दिया गया है। जल्द ही कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह जानकारी जनपद के लीड बैंक यूनियन बैंक आफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख लुकमान अली खान ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूनियन बैंक की जिले की 100 शाखाओं में 7963 लघु और सीमांत किसानों का 48 करोड़ 78 लाख 64 हजार 475 रूपये प्रदेश सरकार से प्राप्त हुआ है जिसे उनके खाते में भेजा गया है। जनपद के अन्य बैंक को भी फसल ऋण मोचन का पैसा आ गया है जिसे किसानों के खाते में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि काशी गोमती संयुक्त क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के 3524 खातों में 17 करोड़ 50 लाख 43 हजार 730 रूपये लघु सीमांत किसानों का ऋण माफ होगा। लीड बैंक मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि इलाहाबाद बैंक में 6.20 करोड़, भारतीय स्टेट बैंक में 3.65 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा में 2.12 करोड़, बैंक ऑफ इंडिया में 1.73 करोड़, इंडियन ओवरसीज बैंक में 1.25 करोड़ रूपये, पंजाब नेशनल बैंक में 2.50 करोड़, सेंट्रल बैंक में 12.20 लाख, कारपोरेशन बैंक में 19.78 लाख, ओरिएंटल बैंक में 29.38 लाख, यूको बैंक में 34.47 लाख और विजया बैंक के मात्र एक खाते में 53 हजार रूपये का फसल ऋण माफ होगा। वहीं जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश गुप्ता ने बताया कि किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण करने की तैयारी की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें इसका प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed