{"_id":"d8626da2131b1530842673d99c7f3e6c","slug":"171-people-took-the-name-back-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"171 लोगों ने लिया नाम वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
171 लोगों ने लिया नाम वापस
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के लिए हुए नामांकन में मंगलवार को पर्चा वापसी के साथ ही प्रतीक चिह्न आवंटन किए गए। पांच ब्लाकों की 520 सीटों से कुल 171 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। अब 2537 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उधर, तीसरे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को 383 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा
मंगलवार को नाम वापसी में अजमतगढ़ ब्लाक से 54, बिलरियागंज से 27, बूढ़नपुर से 38, हरैया से 25 और महराजगंज से 27 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया। इस प्रकार दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से 171 प्रत्याशियों नामांकन वापस लिए। अब मैदान में अजमतगढ़ से 470, बिलरियागंज से 616, बूढ़नपुर से 445, हरैया से 465 और महराजगंज से 541 प्रत्याशी हैं। इस तरह पांच ब्लाकों की 520 क्षेत्र पंचायत सीटों पर कुल 2537 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। नामांकन वापसी के बाद देर शाम बचे प्रत्याशियों में प्रतीक चिह्न का आवंटन कर दिया गया।
उधर, तीसरे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत पद के लिए नामांकन हुआ। छह ब्लाकों के 23 पदों के लिए पहले दिन कुल 383 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। अतरौलिया ब्लाक के लिए देर शाम लगभग साढ़े सात बजे तक नामांकन का कार्य चलता रहा। तीसरे चरण के नामांकन के छह ब्लाकों की 23 जिला पंचायत सीटों के लिए पहले दिन कुल 383 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। जिसमें अतरौलिया विकास खंड की तीन सीटों के लिए 37, अहरौला की चार सीटों के लिए 73, फूलपुर की चार सीटों के लिए 74, पवई की चार सीटों के लिए 85, मार्टीनगंज की चार सीटों के लिए 44 और मिर्जापुर की चार सीटों के लिए 70 लोगों ने नामांकन पत्र भरा। अभी बुधवार को भी तीसरे चरण के लिए नामांकन का कार्य होगा। तीसरे चरण के नामांकन के साथ ही दूसरे चरण के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की वापसी और बचे प्रत्याशियों में प्रतीक चिह्न का आवंटन किया गया। देर शाम तक प्रतीक चिह्न आवंटन का कार्य चलता रहा। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी काफी सतर्क रहा।