फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1700 registered for employment on Sevamitra and e-Prayas portal in Azamgarh so far

आजमगढ़ में सेवामित्र और ई-प्रयास पोर्टल पर रोजगार के लिए अब तक 1700 ने कराया रजिस्ट्रेशन

Mon, 27 Jul 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
1700 registered for employment on Sevamitra and e-Prayas portal in Azamgarh so far
आजमगढ़। लॉकडाउन में पौने दो लाख प्रवासी श्रमिकों का आगमन हुआ है। प्रवासी श्रमिकों को प्रवासी मित्र और ई-प्रयास पोर्टल के माध्यम से रोजगार दिया जाना है। इसे लेकर डीएम राजेश कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन विभागों ने अभी तक प्रवासी मित्र पोर्टल पर लॉग इन नहीं किया है उनकी सूची उपलब्ध कराए। सभी विभागों को प्रवासी मित्र पोर्टल का यूजर आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराएं। डीएम ने कहा कि श्रमिकों को रोजगार से जोड़ें। प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट जिला सेवायोजन अधिकारी को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

सहायक रोजगार सहायता अधिकारी तनुजा यादव ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए सेवायोजन विभाग पोर्टल Sewayojan.up.nic.in पर विकसित नए एप्लीकेशन सेवामित्र प्लेटफार्म पर अपंजीकृत श्रमिकों का पंजीकरण करा रहा है। साथ ही पंजीकृत श्रमिकों का डाटा डाउनलोड कर उनको विभाग में संचालित योजनाओं में रोजगार उपलब्ध कराने व रोजगार प्राप्त करने वाले श्रमिकों का अंकन सेवामित्र प्लेटफार्म पर कराने की व्यवस्था की गई है। कौशल विकास के एमआईएस मैनेजर ने बताया कि अब तक उन्होंने 729 पंजीयन सेवामित्र पोर्टल पर कराया है। प्राचार्य राजकीय आईटीआई ने 333 का पंजीयन कराया है। परियोजना अधिकारी डूडा ने 700 लोगों का पंजीयन कराया है। ई-प्रयास पोर्टल के लिए समाज कल्याण विभाग, उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग, श्रम विभागों में अभी तक प्रवासी श्रमिकों को ई-प्रयास पोर्टल के माध्यम से रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया है। सभी संबंधित विभाग ई-प्रयास पोर्टल पर जोड़ते हुए प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराएं। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, एडीएम फाइनेंस गुरू प्रसाद, प्रभारी बीएसए, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा, डीएलसी रोशन लाल, पीडी अभिमन्यु सिंह, पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय, डीपीओ मनोज कुमार मौर्य, डीपीआरओ लालजी दूबे, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन आदि रहे।
विज्ञापन

बिना मास्क बैठक में तो 500 जुर्माना
आजमगढ़। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मीटिंग के दौरान जो भी अधिकारी ठीक से मास्क नहीं लगाए रहेंगे उन पर 500 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। इसलिए नियमों की ठीक से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed