फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   17 lakh bricks on the pavement of the tied disappeared

बंधे के खड़ंजे पर लगी 17 लाख ईंटे हुई गायब

Wed, 06 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
17 lakh bricks on the pavement of the tied disappeared
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली छोटी सरयू नदी के दोनों तरफ कल्याणपुर से टेकनपुर और कल्याणपुर से जोकहरा होते हुए टेकनपुर तक दोनों तरफ बंधे का निर्माण कराया गया है। बंधे पर करीब 10 किमी दोनों तरफ विभाग द्वारा और ब्लॉक से खड़ंजे का निर्माण कराया गया था। लेकिन आज बंधे पर लगी लगभग 17 लाख ईंटें गायब हो चुकी है। वहीं विभाग ने मौन साध लिया है जबकि ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग की है। पिछली बार मार्च-अप्रैल में ही दोनों तरफ के खड़ंजे को उखाड़ा गया। इनमें से 10 से 15000 ईंटे अभी तक स्टाक में रखी गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय औने पौने दाम पर विभाग ने पूरी ईंटों को बेच दिया और उसका भी कोई अता पता नहीं चला।
विज्ञापन

शासन द्वारा लाखों रुपए की लागत से बंधे की सुरक्षा के लिए खड़ंजा लगाया गया था। एक किमी में लगभग 171000 ईंटें लगती हैं। इस तरह से लगभग दोनों बंधे पर 10 किमी में लगभग 17 लाख ईटें लगाकर खड़ंजा लगाया गया था। जिसकी कीमत आज लगभग एक करोड़ होगी। ब्लॉक और सिंचाई विभाग के द्वारा लगाए गए खड़ंजे में उपयोग किए गए थे। इसका कहीं कोई पता नहीं है और न कोई हिसाब है। इस संबंध में जब सिंचाई विभाग से पूछा गया तो जवाब नहीं दिए और ना अधिशासी अभियंता फोन उठा रहे हैं।
विज्ञापन

जेई का कहना है कि इसके बारे में अधिशासी अभियंता ही बताएंगे। खड़ंजा उखाड़ने का कारण बंधे को ऊंचा करना था। बंधे को ऊंचा किया गया।वहीं गांगेपुर के रामनिवास यादव, परसिया से भजुराम पटेल, राजेश यादव, बरामदपुर से दिनेश पटेल, श्रीनिवास पटेल आदि का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाए कि आखिर खड़ंजे से निकली ईंटें गई कहां। इस मामले में एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed