फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   17 department officials and employees found absent on resolution day, sought clarification

समाधान दिवस पर अनुपस्थित मिले 17 विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 09 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
17 department officials and employees found absent on resolution day, sought clarification
निजामाबाद तहसील पर संर्पूण समाधान दिवस में लोगो की समस्या सुनते मंडलायुक्त वीवी पंतऔर डीआईजी अख - फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। सोमवार को निजामाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व डीआईजी अखिलेश कुमार पहुंच गए। जांच में पता चला कि 17 विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आए ही नहीं हैं। उन्होंने उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई चल रही थी। अचानक मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत पहुंचे गए। उन्होंने सबसे पहले उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया। जिसमें अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों को अनुपस्थित किया और सभी अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। स्पष्टीकरण न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थित अधिकारियों में उप चिकित्साधिकारी तहबरपुर व मिर्जापुर, सहायक अभियन्ता जल निगम, अधिशासी अभियंता सिंचाई, एबीएसए मिर्जापुर व रानी की सराय, खण्ड विकास अधिकारी रानी की सराय, तहबरपुर व मिर्जापुर, एसएचओ अहरौला व फूलपुर, एडीओ पंचायत रानी की सराय, मुहम्मदपुर व मिर्जापुर, सहायक अभियंता बाढ़, एडीओ एग्रीकल्चर रानी की सराय तथा मत्स्य प्रसार अधिकारी शामिल हैं। सुनवाई के दौरान कुल 41 मामले आए। जिसमें राजस्व के 27, पुलिस के 10 तथा शेष चार मामले अन्य विभागों से संबंधित थे। उन्होंने उपस्थित फरियादियों से उनकी समस्याओं को काफी गंभीरतापूर्वक सुना तथा नियत समय अवधि के अंदर अनिवार्य रूप से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। तहसील प्रांगण में स्थित पोखरे के चारो तरफ व्याप्त गंदगी को देखकर नाराजगी व्यक्त की तथा तहसीलदार को निर्देशित किया कि तत्काल पोखरे के चारो तरफ साफ कराकर पोखरे को स्वच्छ किया जाए।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
निजामाबाद। तहसील दिवस की समाप्ति के बाद निजामाबाद तहसील बार काउंसिल के अध्यक्ष के साथ अधिवक्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त है। जांच कर कार्रवाई करने की अपील की है। इसी बीच बार काउंसिल के एक अधिवक्ता अनिल कुमार प्रजापति द्वारा निजामाबाद के लेखपाल के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया और कहा कि कई महीनों से लेखपाल हर कार्य के लिए निजामाबाद के सैकड़ों लोगों को परेशान कर रहा है। उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed