फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मतदाता पर्ची के साथ पहुंचेगी वोटर गाइड

मतदाता पर्ची के साथ पहुंचेगी वोटर गाइड

Sat, 16 Mar 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
मतदाता पर्ची के साथ पहुंचेगी वोटर गाइड
आजमगढ़। निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता पर्ची के साथ ही मतदाताओं को वेटर गाइड भी भेजी जाएगी। इसमें ईवीएम, वीवीपैट के बारे में पूरी जानकारी होगी। इसके साथ ही मतदान कैसे किया जाएगा इसकी भी जानकारी दी जाएगी। अपना मत कैसे बढ़वाया जाए इसके बारे में भी बताया जाएगा। इसका वितरण बीएलओ के माध्यम से कराया जाएगा। विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पिछले विधानसभा निर्वाचन में ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटर गाइड की शुरुआत की थी। इस बार भी इसका प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए आयोग से दिशा निर्देश जारी हो गए हैं। बीएलओ के माध्यम से वोटिंग के कुछ दिन पहले मतदाता पर्ची के साथ पहले मतदाताओं के घर-घर वोटर गाइड पहुंचाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने निर्वाचन विभाग को निर्देश जारी कर दिया है। विभाग की ओर से वाटर गाइड को छपवाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वोटर गाइड का वितरण मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता की दृष्टि से मतदाताओं को जागरूक करने और निर्वाचन प्रक्रिया से भलीभांति अवगत कराने के लिए किया जाएगा। वोटर गाइड में मतदान कैसे करें, मतदान के लिए अनुमोदित अभिलेख क्या होंगे, इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग करते हुए वोट देने की प्रक्रिया भी बताई जाएगी। मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी भी मतदाताओं को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed