{"_id":"5c815affbdec2213fd2984bf","slug":"161551981311-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भागों में विभाजित की गई आजमगढ़ शहर की बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भागों में विभाजित की गई आजमगढ़ शहर की बंदी
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका, टाउन एरिया और कस्बों के बाजार के लिए वर्ष 2019 के लिए साप्ताहिक बन्दी के दिनों की घोषणा कर दी गई है। आजमगढ़ शहर में साप्ताहिक बंदी को दो दिन में विभाजित कर दिया गया है। तमसा नदी के इस पार बंदी रविवार और उस पार बंदी शनिवार को निर्धारित की गई है। जनपदवासी काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। जिला मजिस्ट्रेट शिवाकान्त द्विवेदी ने बताया कि बंदी की शर्तों के अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।
आजमगढ़ और मुबारकपुर नगर पालिका, सरायमीर, निजामाबाद, फूलपुर, अतरौलिया टाउन एरिया क्षेत्र में हेयर कटिंग सैलून की दुकानों की साप्ताहिक बंदी मंगलवार को होगी। आजमगढ़ एवं मुबारकपुर नगरपालिका, सरायमीर, निजामाबाद, फूलपुर, अतरौलिया टाउन एरिया क्षेत्र में ड्राई क्लीनर, लाण्ड्री एवं कपड़े की धुलाई से संबंधित प्रतिष्ठान के लिए साप्ताहिक बंदी गुरुवार को रहेगी। आजमगढ़ नगरपालिका के सिविल लाइंस, कलेक्ट्री कचहरी, रोडवेज, रैदोपुर, चौक क्षेत्र से ब्रह्मस्थान, पहाड़पुर, बिलरिया की चुंगी, हर्रा की चुंगी, गुलामी का पूरा आदि में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बंदी रविवार को होगी। शनिवार को तमसा नदी के पार सिधारी, नरौली, सर्फुद्दीनपुर, बेलईसा, हरवंशपुर आदि में सभी प्रतिष्ठान बंद होंगे। सरायमीर टाउन एरिया में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बंदी सोमवार, मुबारकपुर पालिका में मंगलवार, फूलपुर टाउन एरिया में बुधवार, निजामाबाद टाउन एरिया में शनिवार, अतरौलिया टाउन एरिया में मंगलवार, लालगंज टाउन एरिया में शनिवार, ठेकमा बाजार में बुधवार, जीयनपुर टाउन एरिया में शनिवार, रानी की सराय बाजार में बुधवार, बिलरियागंज टाउन एरिया में शुक्रवार, मेंहनगर बाजार में बुधवार, कप्तानगंज बाजार में बुधवार, जहानागंज बाजार में शनिवार को बंदी होगी। महाराजगंज टाउन एरिया में शनिवार, लाटघाट बाजार में शनिवार और मेहनाजपुर बाजार में साप्ताहिक बंदी शनिवार को की गई है।