{"_id":"5c1e850bbdec2256d14f3b75","slug":"161545504011-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिब्ली पीजी कालेज में 10008 मतदाता करेंगे वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिब्ली पीजी कालेज में 10008 मतदाता करेंगे वोटिंग
विज्ञापन
आजमगढ़। छात्रसंघ चुनाव को लेकर पूरे जिले में छात्रों की गतिविधियां बढ़ गई है। इस बीच महाविद्यालय प्रशासन भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गया है। शिब्ली पीजी कालेज में इस बार 10008 छात्र वोटिंग में शामिल होंगे। वहीं सकुशल वोटिंग का कार्य संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय में 11 बूथ बनाए जा रहे है। छात्रसंघ चुनाव समिति की शनिवार को महाविद्यालय में हुई बैठक में हर तैयारियों की समीक्षा की गई। प्राचार्य डॉ. ग्यास असद खान ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। जो भी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करेगा उनका नामांकन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। चुनाव अधिकारी डॉ जेडआर खान ने बताया कि मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 11 बूथ बनाए गए है। प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी की तैनाती की गई है। जिसमें विद्यालय के लिपिक व अन्य कर्मचारी शामिल है। 24 दिसंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान का कार्य संपन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात दो बजे से मतगणना की शुरू होगी जो परिणाम आने तक जारी रहेगी। इस बार के छात्रसंघ चुनाव में 10008 मतदाता छात्र शामिल होंगे। जिसमें 5393 छात्राएं व 4615 छात्र शामिल है। बैठक में चीफ प्राक्टर डॉ. जहूरूल आलम, पर्यवेक्षक डॉ. सलमान अंसारी, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. अलताफ अहमद, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. शफकत अलाउद्दीन, डॉ. बीके सिंह आदि शामिल रहे।
लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुपालन का निर्देश
आजमगढ़। चुनाव तैयारी बैठक के साथ ही चुनाव समिति ने प्रत्याशियों के साथ भी बैठक की। जिसमें चुनाव अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को लिंगदोह कमेटी के सिफारिशों के अनुरुप प्रचार-प्रसार और व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्याशियेां को निर्देशित किया कि मतदाताओं को घूस देना, लुभाना, धमकाना, सवारी से लाना-लेजाना आदि प्रतिबंधित है। इसके साथ ही चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कोई भी विजेता प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकालेगा।