फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   स्तरहीन बयान देकर जनता का ध्यान बंटा रहे सीएम : हवलदार

स्तरहीन बयान देकर जनता का ध्यान बंटा रहे सीएम : हवलदार

Sat, 08 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
स्तरहीन बयान देकर जनता का ध्यान बंटा रहे सीएम : हवलदार
आजमगढ़। प्रदेश की जनता महंगाई से बेहाल है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें सौ रुपया प्रति लीटर होने के करीब है। दिनदहाड़े महिलाओं का अपहरण हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेतुके और स्तरहीन बयान देकर जनता का ध्यान अपनी करतूतों से हटाना चाहते हैं। उक्त बातें सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को औरंगजेब की संज्ञा देने पर कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को औरंगजेब की शासन व्यवस्था का अध्ययन करना चाहिए। इसके बाद टिप्पणी करनी चाहिए। भाजपा के लोग धर्म और जाति के आधार पर समाज में घृणा का वातावरण बना कर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं और शोषित-पीड़ित जनता इनके मंसूबे जान चुक ी हैं।शिक्षा और परीक्षा में शुचिता और पारदर्शिता का दावा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में जिसने शिक्षक भर्ती परीक्षा नहीं दी और जिसने दो या तीन नम्बर भी पाया वह भी अध्यापक हो रहा है। अराजकता के माहौल में जनता कराह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed