{"_id":"5a85d3a84f1c1b5e028b58a5","slug":"161518719912-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय के लिए छात्र-छात्राओं, प्रोफेसरों ने किया हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय के लिए छात्र-छात्राओं, प्रोफेसरों ने किया हस्ताक्षर
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। विश्वविद्यालय अभियान के तहत गुरुवार को श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर में प्राचार्या डा. मधुबाला राय और पूर्व प्राचार्य डा. फूलचंद सिंह और छात्र संघ के अध्यक्ष संदीप कु मार के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा प्रोफसरों ने बढ़चढ़ कर उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर किया।
पूर्व प्राचार डा. फूलचंद सिंह ने कहा कि ब्रम्हचारी जी के समय से ही जिले में एक विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग करता रहा हूं। लेकिन प्रदेश सरकार ने जनपद की उपेक्षा की। प्राचार्या डा. मधुबाला राय ने कहा कि अब जनपद के प्रबुद्ध वर्ग से लेकर छात्र-छात्रा एकजुट हो चुके है। अब इस आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। छात्र संघ के अध्यक्ष संदीप ने कहा कि जिले के निर्धन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में विश्वविद्यालय के न होने से निराशा घर कर चुकी है। अब वे अपने भविष्य को सवारने के लिए जाग चुके है। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. प्रवेश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद का पूरा शिक्षक समाज विश्वविद्यालय के लिए लामबंद हो चुका है। जिसकी उपेक्षा करना अब सरकार के लिए आसान नहीं होगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय अभियान के संयोजक डा. सुजीत भूषण, डा. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, राकेश गांधी, शिव बोधन उपाध्याय, डा. इंद्रजीत, डा. प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।