{"_id":"5a7de33d4f1c1b9f268b92a9","slug":"161518199613-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर ग्रुप में सुप्रिया को मिला गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर ग्रुप में सुप्रिया को मिला गोल्ड मेडल
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के लाल डिग्गी क्षेत्र स्थित बड़ा गणेश मंदिर परिसर में आयोजित अनंताकार चित्र प्रदर्शनी का शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। चित्र प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग में सुप्रिया राय को उनके चित्र के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी विजय भूषण रहे। उन्होंने कहा कि ये सुंदर चित्रकला प्रदर्शनी देखकर मैं अभिभूत हूं। उन्होंने कलाकारों को मंजिल पाने की लिए लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से उसे हासिल कर आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। उन्होंने स्त्री सुरक्षा हेतु फोन नंबर की जानकारी भी दिया। पिछले दो दिनों से चल रही इस राष्ट्रीय चित्र कला प्रदर्शनी के अंतिम दिन में श्री गणेश के अनंत रुपों का दर्शन हजारों लोगों ने किया। यह प्रदर्शनी फाईन आर्ट सेंटर की निर्देशिका डा. लीना मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित थी। प्रदर्शनी में तीन वर्ग के पुरस्कार दिए गए। जिसमें कक्षा 6 जी तक के ग्रुप में सुहानी अग्रवाल को गोल्ड मेडल, अविकार पांडेय को सिल्वर मेडल और प्रखर सिंह को ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ। कक्षा 7 जी से 12जी वर्ग में साक्षी पांडेय को गोल्ड मेडल, वंशिका सेठ को सिल्वर मेडल और सिद्घी सिंघल को ब्रांज मेडल प्रदान किया गया। वहीं सीनियर ग्रुप में सुप्रिया राय को गोल्ड मेडल, अंकित सिन्हा और मंदीप सिंह को सिल्वर मेडल, सलोनी अग्रवाल को ब्रांज मेडल प्रदान किया गया। सिद्घार्थ सिंह ने अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया। एसबीआई के मैनेजर बीएल गौतम, डा. शशि श्रीवास्तव, डा. अशोक श्रीवास्तव, डा. दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। बड़ा गणेश मंदिर के मंहत राजेश मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन डा. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने किया।