{"_id":"5a60e6004f1c1ba3268b51cd","slug":"161516299776-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना देकर अमीनों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना देकर अमीनों ने किया कार्य बहिष्कार
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश संग्रह अमीन संघ के तहसील अध्यक्ष दीनानाथ मिश्र की अध्यक्षता में तहसील सदर में गुरुवार को 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया और कार्य का बहिष्कार किया गया। मांग पूरा नहीं किए जाने पर आंदोलन की दी चेतावनी।
धरने को संबोधित करते तहसील उपाध्यक्ष ओमकार नाथ श्रीवास्तव ने सामयिक सेवा को जोड़कर सेवा और अन्य लाभ दिए जाने की व्यवस्था को नियमावली में किए जाने, राजस्व संहिता 2006 के प्राविधानों को वर्तमान समय में अमीनों के मानको का प्राविधान समाप्त किए जाने, वसूली में वृद्धि का मानक बढ़ाए की जवाबदेही का मापदंड बनाए जान सहित सभी 11 मांगों को पूरा किए जाने की मांग किया। मंडल अध्यक्ष अवलेंद्र सिंह ने कहा कि उप जिलाधिकारी स्तर पर मासिक और जिलाधिकारी स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के पदाधिकारियों के साथ निश्चित किए जाने की मांग किया। धरने को राम विनय, राजाराम यादव, ने भी संबोधित किया। धरने में संरक्षक इंदल राम, रामसरीख, मोहम्मद अनीस, रामाज्ञा, रमेश, जयराम सिंह, श्रीराम यादव, जनार्दन सिंह, रामकुंवर, विजयी मौर्या और सगड़ी तहसील के अमीन शामिल रहे। निजामाबाद में भी उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने भी तहसील प्रांगण में 11 सूत्री मांग को लेकर धरना दिया और कार्य बहिष्कार किया। अध्यक्ष विरेंद्र यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार संवर्ग के मांगो पर विचार नहीं करेगी तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। धरने में मंत्री निजामाबाद सखान राम, दुलारे यादव, लालता प्रसाद प्रजापति, रक्षा स्वामी यादव, विनोद यादव, हरिकेश राय सहित अन्य लोगो उपस्थित रहे। संचालन सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने किया।