फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बोर्ड की बैठक में उठा कर्मचारियों के कमी का मुद्दा

बोर्ड की बैठक में उठा कर्मचारियों के कमी का मुद्दा

Sun, 31 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक में उठा कर्मचारियों के कमी का मुद्दा
शनिवार को पालिका सभागार में नगर पालिका परिषद मुबारकपुर बोर्ड की पहली बैठक हुई। इसमें काफी गहमागहमी के बीच कर्मिको की कमी समेत विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की गई। पालिका बोर्ड की पहली ही बैठक में नवनिर्वाचित नौ महिला सभासद अनुपस्थित रही। जिस पर अधिशासी अधिकारी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक की शुरूआत पालिकाध्यक्ष करीमुन्निसा और सभासदों के शपथ ग्रहण की पुष्टि के साथ शुरू हुई। नगर क्षेत्र में जल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, निर्माण कार्य आदि के मुद्दे पर चर्चा हुई। वार्ड सात के सभासद ने बैठक में पालिका में कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया। जिस पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन को कर्मचारियों की कमी से अवगत कराते हुए नियुक्ति के लिए पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पालिका क्षेत्र में अमिलो को शामिल कर लिए जाने से क्षेत्र बढ़ गया है, लेकिन कर्मचारियों की संख्या न बढ़ाए जाने से काम प्रभावित हो रहा है। बैठक के दौरान ही पालिकाध्यक्ष करीमुन्निशा एवं ईओ प्रतिभा सिंह ने कर्मचारियों की कमी से जिलाधिकारी को भी अवगत कराया। इसके पश्चात जिलाधिकारी के निर्देश पर आजमगढ़ नगर पालिका में तैनात अवर अभियंता महावीर प्रसाद को नगर पालिका मुबारकपुर से संबंध कर दिया गया। बैठक के दौरान नवनिर्वाचित नौ महिला सभासद अनुपस्थित रही, जिसे ईओ ने गंभीरता से लिया और अगली बैठक में अवश्य मौजूद होने का निर्देश दिया। बैठक में हाजी अब्दुल माजिद, इम्तेयाज अहमद, लाल बाबू, अरशद जमाल, इरफान अहमदख् शहनवाज आलम, अजय जायसवाल, शराफत अली समेत सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed