{"_id":"5a3d49e64f1c1bf4688c2d60","slug":"161513966054-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान गणितज्ञ एस रामानुजम का मनाया गया जन्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महान गणितज्ञ एस रामानुजम का मनाया गया जन्म दिन
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल महाविद्यालय में शुक्रवार को महान गणितज्ञ एस रामानुजम का जन्म दिवस गणित दिवस के रुप में गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मोहम्मद सादिक खान की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के चीफ प्राक्टर डा.जहूर आलम ने किया।
चीफ प्राक्टर ने कहा कि गणित दिवस जैसे आयोजन कालेज में पठन-पाठन में बढ़ावा देता है। डा.एस रामानुजम की गणित को अभी रिसर्च के माध्यम से आगे बढ़ाना होगा। जंतु विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डा. एसजेड अली ने कहा कि बच्चे शुरुआती दौर में गणित को बहुत ही कठिन समझते है परंतु जब इसका अध्ययन कर लेते है तो अन्य विषय से आसान लगता है। भौतिक विज्ञान के डा.इमरान अजीज ने गणित को भौतिक और रसायन की भाषा बताया। दर्शन शास्त्र के प्राध्यापक डा. वीके सिंह ने एस रामानुजम के जीवन वृत्त और कृतियों पर प्रकाश डाला। गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डा.मोहम्मद सादिक खान ने गणित दिवस को दो दिवसीय सेमीनार की तरह रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 33 साल की उम्र में जो कार्य एस रामानुजम ने अधूरा छोड़ है उसकों गणित के विद्यार्थी शोध के माध्यम से परा कर प्रेरणा श्रोत बनेंगे। इस मौके पर डा. मोहम्मद ताहिर, डा. शादाब अहमद, डा. नफीस अहमद सहित गणित के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।