{"_id":"594e99114f1c1bcf1d8b4659","slug":"161498323217-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महारानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
महारानी दुर्गावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज (आजगढ़)। तहसील परिसर लालगंज के अधिवक्ता भवन में शनिवार को गोड़ वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत बड़ादेव एवं महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद गोड़ समाज के नेता महानंद गोड़ ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि मुगल काल में स्वाभिमान का जीवन जीना बड़ी बात है। न्याय की लड़ाई की समय सीमा नहीं होती है। उन्होंने रानी दुर्गावती के जीवन को प्रेरक बताया। हाईकोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता नरेंद्र गोड़ ने महारानी दुर्गावती के जीवन संघर्ष के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश गोड़ ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रवि शंकर तिवारी, इंद्राज चौहान, संजय जायसवाल, जेपी सिंह, यशवंत साहू, रजनीश जायसवाल, धर्मेंद्र सोनकर, महानंद गोड़, संतन, रमाशंकर, पांचू, दीपचंद, देव मुनि, राजेश, अशोक, दिनेश, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन