{"_id":"612a76058ebc3e79cc1435b7","slug":"16-missing-minors-recovered-15-child-laborers-freed-azamgarh-news-vns608506185","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 गुमशुदा नाबालिग हुए बरामद, 15 बालश्रमिक कराए गए मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 गुमशुदा नाबालिग हुए बरामद, 15 बालश्रमिक कराए गए मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। किशोर न्याय अधिनियम जेजे एक्ट के तहत शनिवार को पुलिस लाइन सभागर में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें बाल श्रमिकों को मुक्त कराने व गुमशुदा नाबालिग बच्चों के बरामदगी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मासिक समीक्षा समन्वय बैठक में अगस्त माह में कुल 31 बच्चों के बरामदगी/मुक्त कराये जाने का आकड़ा प्रस्तुत किया गया।
बैठक में बताया गया कि अगस्त माह में कुल 31 नाबालिग मुक्त क कराए गए। इसमें 16 नाबालिग गुमशुदा थे, जिन्हें बरामद कराया गया तो वहीं 15 बालश्रमिक थे, जिन्हें विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर मुक्त कराया गया।पुलिस लाइन में आयोजित समीक्षा बैठक में पाक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल सुरक्षा एवं संरक्षण तथा बालश्रम उन्मूलन, बंधुआ मजदूरी एवं अनैतिक देह व्यापार, गुमशुदा बच्चे, मानव तस्करी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। जेजे एक्ट बालको से संबंधित अपराध की गोष्ठी के दौरान सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी, बाल कल्याण समिति के लोग, अभया महिला सेवा संस्थान, चाइल्ड लाइन, वनस्टाप सेंटर, रोजा संस्था, श्रम प्रवर्तनअधिकारी आदि को प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर एसपी यातायात सुधीर कुमार जायसवाल, डॉ. राजेश कुमार श्रम विभाग, प्रेम लता द्विवेदी समेत संबंधित विभागों व स्वयं संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।