फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पैसा लेने के बाद भी शौचालय बनवाने वालों पर होगी एफआईआर

पैसा लेने के बाद भी शौचालय बनवाने वालों पर होगी एफआईआर

Wed, 12 Jun 2019 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
पैसा लेने के बाद भी शौचालय बनवाने वालों पर होगी एफआईआर
अहरौला। ब्लॉक के सभागार में बुधवार को प्रधान, ग्राम सचिवों की बैठक बीडीओ आजम अली के नेतृत्व में हुई। ग्राम पंचायत के विभिन्न विकास कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। बीडीओ ने प्रधानों और सचिव को कड़ी चेतावनी दी की कि जिन लाभार्थियों के खाते में शौचालय का पैसा भेज दिया गया है और उन्होंने अभी तक निर्माण नहीं शुरू कराया है उनके खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराएं। लाभार्थी स्पष्टीकरण दें कि अब तक उन्होंने निर्माण कार्य क्यों नहीं शुरू कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कड़ाई से सचिव और प्रधानों को निर्देशित किया कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप ही सबको शौचालय बनवा कर पूर्ण रूप से स्वच्छ भारत निर्माण के भागीदार बनें। इसी क्रम में पूरादुबे के ग्राम सचिव राजेश वर्मा ने बताया कि लाभार्थी के खाते में कई माह पहले पैसा भेज दिया गया, लेकिन उन्होंने निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया है। राजेश वर्मा के अनुसार शौचालय निर्माण कराने के लिए वहां सफाई कर्मियों को भेजा गया था। उन्होंने सफाई कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। ग्राम सचिव राजेश वर्मा की ओर से थाने में उक्त व्यक्ति के नाम तहरीर दी गई है। इस मौके पर एङीओ आईएसबी अनिल राय, एपीओ ओमप्रकाश, राजेश वर्मा, चंद्रशेखर पांडे, रामाश्रय यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed