{"_id":"5cffebd9bdec22078148abfa","slug":"156027592015-azamgarh-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम से अधिकारियों की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम से अधिकारियों की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिले में विकास कार्यों की समीक्षा और अतरौलिया के एक शादी समारोह में भाग लेने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से पार्टी पदाधिकारियों ने एसपी सिटी और एसडीएम लालगंज की शिकायत की। पुलिस लाइन परिसर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ये दोनों अधिकारी भाजपाइयों के निशाने पर रहे। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सरकार बनने के बाद विकास का मुद्दा शीर्ष पर होने की वजह से डिप्टी सीएम अपने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को आए। जिले की दोनों सीट गंवाने के बाद पार्टी के अंदर भीतर घात चरम पर था। हार के लिए पार्टी प्रत्याशी एक दूसरे की कमी को सार्वजनिक कर रहे थे। पुलिस सभागार में पार्टी पदाधिकारियों के साथ सबसे पहले बैठक की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनके समक्ष 12 मई को मतदान के दिन फर्जी वोट डालने के विवाद में एसपी सिटी कमलेश बहादुर द्वारा तरवां के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता की जाति पूछकर लाठी मारने की शिकायत की। बताया कि इसकी शिकायत पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू ने अधिकारियों से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा लालगंज तहसील में एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं के छिड़े आंदोलन की वजह से आमजन को होने वाली परेशानी को भी उठाया। बैठक में मौजूद अन्य पदाधिकारियों की तरफ से भी क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। सबकी सुनने के बाद डिप्टी सीएम ने जल्द कार्रवाई का भरोसा देते हुए चले गए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, अखिलेश मिश्र गुड्डू, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, ऋषिकांत राय पप्पू, संजय जायसवाल, संचिता चौहान, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।