फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   स्कूल हेल्थ टीम पहचानेगी जन्मजात विकृति से ग्रसित बच्चों को

स्कूल हेल्थ टीम पहचानेगी जन्मजात विकृति से ग्रसित बच्चों को

Tue, 11 Jun 2019 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
स्कूल हेल्थ टीम पहचानेगी जन्मजात विकृति से ग्रसित बच्चों को
आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूल हेल्थ टीम प्रतिदिन कार्य दिवस से संबंधित ब्लॉक के क्षेत्रीय स्कूलों के भ्रमण का कार्य रही है। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। किसी तरह की जन्मजात विकृति पाए जाने पर जिला अस्पताल में उचित इलाज के लिए संदर्भित किया जाता हैं ।
विज्ञापन

इस क्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथ जुड़कर काम कर रही संस्था मिरेकल फिट इंडिया क्लब फुट संस्था के सहयोग से इस वर्ष 2019 में अब तक 11 बच्चों का हड्डी से संबंधित सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया तथा उन सभी का इलाज सफल भी रहा है। वहीं मंगलवार को ग्राम नौबरार देवारा ब्लाक महाराजगंज निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र अभिनंदन का मुड़े हुए पैर का नि:शुल्क ऑपरेशन जिला चिकित्सालय में किया गया जो पूर्ण रूप से स्वस्थ है। आरबीएसके स्कूल हेल्थ टीम द्वारा सप्ताह में निर्धारित तिथि को संबंधित ब्लॉक से जन्मजात विकृति से ग्रसित बच्चों को जिला अस्पताल लाकर इलाज कराने का कार्य किया जाता है। इस कार्य में जनपद में कार्यरत संस्था क्लब फुट के प्रतिनिधि विकृति से ग्रसित बच्चों को निदान दिलाने के लिए इस काम में सहयोग कर रहे हैं। जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ राकेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कार्यरत स्कूल हेल्थ टीम द्वारा निर्धारित तिथियों में जन्मजात विकृति जैसे कटे होंठ, कटे तालु, पैर का छोटा बड़ा होना, बहरापन, दिल में छेद आदि विकृति से ग्रसित बच्चों को टीम द्वारा जिला चिकित्सालय लाया जाता है जिसके तहत बच्चों का जनपद स्तर पर संभव इलाज जैसे हड्डी से संबंधित रोग का आवश्यकता अनुसार ऑपरेशन करके इलाज किया जाता है। इस मौके पर ऑर्थो सर्जन डा. पीबी प्रसाद, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. बीके श्रीवास्तव, डा. अर्पित अग्रवाल, डा. अमरजीत, डा. ईश्वर चंद यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed