फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नये साल में चुनी जाएगी मात्र एक आदर्श नगर पंचायत

नये साल में चुनी जाएगी मात्र एक आदर्श नगर पंचायत

Sun, 02 Jun 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
नये साल में चुनी जाएगी मात्र एक आदर्श नगर पंचायत
आजमगढ़। शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2019-20 में पं. दीन दयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत नगर पंचायत के चुनाव के निर्देश दे दिए हैं। खास बात ये है पिछले वर्ष शुरू की गई इस योजना में जनपद से दो नगर पंचायतें कटघर लालगंज और माहुल का चयन किया गया था। शासन की ओर से इन नगर पंचायतों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए तीन-तीन करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। इसमें लगभग आधी धनराशि को लोकसभा चुनाव से पहले जारी भी कर दी गई थी। इस बार जिलाधिकारी से एक नगर पंचायत को चयनित कर संतुति शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से दोनों नगर पंचायतों के लिए तीन-तीन करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की थी। इसमें डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये जारी कर दिए गए थे। हालांकि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण अभी तक निमार्ण कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। इस बीच शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए योजना के तहत नगर पंचायत का चयन करने के निर्देश शासन की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में सिर्फ एक नगर पंचायत का ही योजना के तहत चयन होगा। योजना के तहत शासन की ओर से दी जाने वाली धनराशि से नगर पंचायत में अवस्थापना सुविधाओं का विकास कराया जाता है। शासन के निर्देश के बाद मानकों के आधार पर नगर पंचायत के चयन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2019 के लिए पं. दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत एक नगर पंचायत का चयन कर अपनी संतुति देने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जल्द ही नगर पंचायत का नाम शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह, प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed