{"_id":"5c460c86bdec2273923c11fa","slug":"151548094598-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मतदाता जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को लगभग छह किमी लंबी मानव शृंखला बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके संबंध में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों और विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक की गई।
डीएम ने एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह को पूरे कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया। उन्होंने बताया कि यह मानव शृंखला पीएसी बलरामपुर से लेकर नरौली के तिरंगा तिराहे तक बनाई जाएगी। इसमें सभी विद्यालयों के छात्र, स्वयं सेवी संगठनों के लोग और प्रशासनिक अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में उन्होंने हर विद्यालयों के प्रतिनिधियों से पूछा कि वह कितने छात्रों को लेकर आ रहे हैं। उनके मोबाइल नंबर को नोट किया। हर विद्यालय और मदरसे केे उसके ही क्षेत्र में मानव शृंखला बनाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही बताया कि हर कालेज के शिक्षक और प्रधानाचार्य अपने विद्यालयों के छात्रों के नोडल अधिकारी होंगे। यह कार्यक्रम एक घंटे का होगा। बताया कि गुरुवार को सभी कालेजों द्वारा झांकी तैयार की जाएगी। यह झांकी नगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज से निकलेगी जो श्रीकृष्ण गौशाला पहाड़पुर पह़ुंचकर संपन्न होगी। यह झांकी खुली ट्राली पर तैयार की जाएगी। इस मौके पर एडीएम वित्त एंव राजस्व गुरु प्रसाद, डीआईओएस डा. वीके शर्मा, बीएसए देवेंद्र कुमार, डीडीओ रविशंकर राय, प्रबंधक गौरव अग्रवाल, भारद के हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, अजीत पांडेय, अभिषेक पंडित, इंजी. कुलभूषण सिंह आदि उपस्थित थे।