फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दौलत आले मुहम्मद का सदका

दौलत आले मुहम्मद का सदका

Sun, 20 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
दौलत आले मुहम्मद का सदका
मेजवां। फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवा गांव में रविवार को मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को इमामे जुमा चमावां मौलाना वसी मुहम्मद खां ने खिताब किया। मौलाना ने जब करबला में शहीद इमाम हुसैन और जनाबे सकीना कोमसायब पेश किए तो सभी लोग रो पड़े। मजलिस शुरू होने से पूर्व शायरे अहले बैत इशरत आजमी, हारून आजमी, शमीम ने मौला की बारगाह में नजराना अकीदत पेश किया। अलमदार हुसैन ने पेशख़्वानी की। मौलाना ने कहा कि दौलत आले मुहम्मद का सदका है। अगर आले मुहम्मद का सदका न होता तो दौलत और इंसान न होता। हमारा वजूद ही आले मुहम्मद का सदका है। उन्होने कहा की अहले बैत को चाहने वाला कभी मरता नहीं वह शहीद होता है। हमारे यहां कोई मरता है तो हम इमाम हुसैन की मजलिस करते हैं। मजलिस का सिलसिला लगभग एक घन्टा तक चला। इस मौके पर अबुल हसन, अलमदार हुसैन, अजादार,आफताब, रेहान, राजीउल हसन, मेहदी हसन एडवोकेट, अली अंसर, अली हैदर, अली संजर, सखवात हुसैन, शौकत, फ़ैज, कामरान,नफीस, एहतेशाम, नासिर, जाकिर,आरिफ, फ़िरोज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed