फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   श्रीराम विवाह में एक जोड़े ने लिए सात फेरे

श्रीराम विवाह में एक जोड़े ने लिए सात फेरे

Tue, 25 Dec 2018 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
श्रीराम विवाह में एक जोड़े ने लिए सात फेरे
आजमगढ़। नगर से सटे मुंडा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे मारूति नंदन एवं मानस महायज्ञ में सोमवार को श्रीराम विवाह वृतांत का वर्णन बाबा ललित नारायण गिरी द्वारा किया गया। इस दौरान एक जोड़े की शादी कराई गई। कथा वाचक ललित नारायण गिरी ने श्रद्धालुओं को बताया कि त्रेता युग में पृथ्वी पर राक्षसों का अत्याचार अपनी चरम सीमा पर था। उस समय मुनि विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा करने के उद्देश्य से अयोध्या के महाराज दशरथ से उनके पुत्रों राम और लक्ष्मण को मांग कर ले गए। यज्ञ की समाप्ति के पश्चात विश्वामित्र जी जनकपुरी के रास्ते से वापसी आने के समय राजा जनक के सीता स्वयंवर की जानकारी मिली। मुनि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को साथ लेकर सीता के स्वयंवर में पधारे। सीता स्वयंवर में राजा जनक जी ने घोषणा की जो भी शिव जी के धनुष को भंग कर देगा उसके साथ सीता का विवाह होगा। जब कोई धनुष नहीं भंग नहीं कर पाता है तो राजा जनक चिंतित हो जाते हैं। तब मुनि विश्वामित्र ने राम को शिव धनुष भंग करने का आदेश दिया। राम ने मुनि विश्वामित्र जी की आज्ञा मानकर शिव की मन ही मन स्तुति कर शिव धनुष को एक ही बार में भंग कर दिया। उसके बाद राजा जनक ने सीता का विवाह बड़े उत्साह एवं धूम धाम के साथ राम जी से कर दिया। इसी के साथ कथा को विश्राम देते हुए प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर तारा सिंह, हरिश्चंद्र सोनकर, विनय बरनवाल, राजेंद्र गुप्ता, शरद राय, श्रीकांत यादव, विकास राय, संतोष उपाध्याय, अरविंद मौर्या आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed