फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अभियान के बाद आई प्रचार सामग्री

अभियान के बाद आई प्रचार सामग्री

Mon, 06 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
अभियान के बाद आई प्रचार सामग्री
आजमगढ़। शासन की ओर 16 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रदेश के समस्त जनपदों में कुष्ठ रोगी खोजो अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसके लिए शासन की ओर से बजट आवंटित किया गया। जिसमें आजमगढ़ जनपद को भी लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का बजट आया। लेकिन दुखद तो यह है जो प्रचार प्रसार सामग्री अभियान शुरू होने से पहले आनी चाहिए थी वह गोरखपुर से अभियान की समाप्ति के बाद पहुंची और सीएमओ कार्यालय की शोभा बढ़ा रही है।
विज्ञापन

कुष्ठ रोग को जड़ से नष्ट करने के लिए कुष्ठ रोगी खोजो अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इस कार्य को करने की जिम्मेदारी आशा के कंधों पर डाली गई। इसके लिए सरकार की ओर से जिले में एक करोड़ 32 लाख 53 हजार 490 रुपये का बजट आया। इस बजट को कुष्ठ रोगियों की खोज पर खर्च करना था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस अभियान को लेकर कितना संवेदनशील रहा इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब 29 जुलाई को अभियान संपन्न हो गया इसके बाद गोरखपुर से अभियान से जुड़ी प्रचार सामग्री को मंगाया गया। इतना ही नहीं जिस प्रपत्र पर आशाओं को यह जानकारी जुटानी थी वह प्रपत्र भी नहीं आया पुराने प्रपत्र की फोटो काफी कराकर किसी तरह से काम चलाया गया। इतना ही नहीं जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. सीपी गुप्ता को जिले में रहने वाले कुष्ठ रोगियों के संख्या की जानकारी भी नहीं है। उनका कहना है कि जिले में कुल 19 कुष्ठ रोगी पहले से पंजीकृत हैं जबकि अकेले कांशीराम कुष्ठ बस्ती में लगभग 350 कुष्ठ रोगी निवास करते हैं। उनका कहना है कि अभियान में कुल 50 कुष्ठ रोगी खोजे गए। जबकि फूलपुर ने अकेले 22 कुष्ठ रोगियों को चिह्नित किया।
विज्ञापन

000000000000000000000
मैं ठेकमा ब्लाक में कार्यरत हूं हमें कुष्ठ रोगी खोजो अभियान के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रपत्र न होने के कारण हमें एक प्रति उपलब्ध कराई गई। इसे फोटो कापी कराकर हमने इस अभियान पर कार्य किया। ठेकमा विकास खंड में एक भी कुष्ठ रोगी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभा राय, जिलाध्यक्ष आशा बहू कल्याण समिति।
000000000000000000000000
कुष्ठ रोगी अभियान जिले में सफलता पूर्वक संचालित हुआ लेकिन इसमें कितने रोगी मिले मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में उसके प्रभारी बता सकते हैं।

डा. रविंद्र कुमार, सीएमओ।
00000000000000000000000
अभियान के दौरान कुल 50 नए मरीज सामने आए जबकि 19 कुष्ठ रोगी पहले से ही पंजीकृत हैं। रहीं बात प्रचार सामग्री के देर से आने की तो इसके बारे में सीएमओ की कुछ बता सकते हैं।
डा. सीपी गुप्ता, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed