फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मान्यता के लिए मांगा समय, दी चेतावनी

मान्यता के लिए मांगा समय, दी चेतावनी

Mon, 30 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मान्यता के लिए मांगा समय, दी चेतावनी

विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक रविवार को बदरका स्थित एक विद्यालय में हुई। जिसमें विद्यालयों की मान्यता के लिए समय दिए जाने की मांग की गई। समय नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

इस दौरान अध्यक्ष गिरजेश यादव ने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जो भी विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। उनकी जांच शासन स्तर से तत्काल कराकर बंद कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कर्मचारी द्वारा जानबूझकर किसी विद्यालयों को छोड़ दिया जाता है तो उसकी पुन: जांच शासन द्वारा कराई जाएगी। प्रबंधक संघ विद्यालय की मान्यता के लिए शासन से उचित समय की मांग करता है। जिससे मान्यता के लिए आवेदन और विद्यालय मान्यता की श्रेणी में आ सके। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश प्रवक्ता बीके अस्थाना ने संगठन को मजबूती बनाए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जब तक संगठन में एकजुटता नहीं रहेगी तब तक कोई भी लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है। उन्होंने आगामी बैठक 31 जुलाई को कोलघाट स्थित कार्यालय में होना बताया। इस मौके पर उपाध्यक्ष रुदल यादव, जिलाध्यक्ष राजमणि यादव, सुरेंद्र यादव, हवलदार यादव, राजेंद्र राम, संजय उपाध्याय सहित अन्य प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed