फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   उपस्थिति दर्ज करा गायब मिली सहायक अध्यापिका

उपस्थिति दर्ज करा गायब मिली सहायक अध्यापिका

Fri, 27 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
उपस्थिति दर्ज करा गायब मिली सहायक अध्यापिका
पल्हनी। विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बिलरियागंज विकास खंड के राजकीय बालिका इंटर कालेज बगवार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक सहायक अध्यापिका उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर गायब मिली। इस पर उन्होंने उन्हें दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विद्यालय में पहुंचने पर डीआईओएस ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जिसमे प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित मिले। लेकिन मौके पर सहायक अध्यापिका हिमानी सैनी हस्ताक्षर बनाने के बाद भी उपस्थित नहीं मिली। प्रधानाचार्य रंजना रानी ने बताया कि उनके बच्चे की तबियत खराब हो गई जिसके कारण वह अचानक घर चलीं गई। इस पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को उनसे स्पष्टीकरण लेकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने कक्षा नौ और 10 छात्राओं से सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के कुछ प्रश्न पूछे लेकिन कोई भी छात्रा संतोष जनक उत्तर नहीं दे सकी। नाबार्ड योजना के तहत निर्मित राजकीय बालिका इंटर कालेज बगवार में विद्युत कनेक्शन नहीं मिला। टायलेट का निर्माण अधूरा मिला। छत पर जाने के लिए सीढ़ी नहीं बनी मिली। प्रयोगशाला का निर्माण अधूरा पड़ा था। मौके पर कार्य हो रहा था। पैकफेड के अवर अभियंता सुनील कुमार सिंह को अवशेष निर्माण पूरा करने और विद्युत व्यवस्था एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed