{"_id":"5b4a3f5b4f1c1b41748b4b38","slug":"151531592539-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता इंतजाम
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई पट्टी पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं पंडाल के भीतर पानी और लंच पैकेट सहित अन्य व्यवस्थाओं से लोग काफी प्रभावित हुए। हालांकि पंडाल के भीतर अनट्रेंड पुलिसवालों की सादे वर्दी में तैनाती कर देने से कुछ स्थानों पर दुर्व्यवस्था हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मंदुरी हवाई पट्टी पर चार सौ मीटर लंबा और 88 मीटर चौड़ा पंडाल बनाया गया था। इसमें महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। महिला पंडाल में ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच बना था। पंडाल के बीच-बीच में लगे बड़ी एलसीडी के जरिए लोग मंच पर होने वाली गतिविधियां और नेताओं के भाषण को आसानी से सुन पा रहे थे। प्रशासन और पार्टी के कार्यकर्ताओं को लंच पैकेट और पानी का वितरण करने के लिए लगाया गया था। हवा के लिए बड़े-बड़े कूलर लगे हुए थे। इससे पंडाल में मौजूद लोगों को हर सुविधा आसानी से मिली और वे लोग इस व्यवस्था से काफी प्रभावित हुए। जिसकी चर्चा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी होती रही। वहीं पुलिस और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिसकी वजह से किसी को कहीं भी कोई परेशानी नहीं हुई। पंडाल के अंदर और बाहर तमाम सुरक्षा एजेंसियां मुश्तैदी से तैनात रहे। हालांकि पंडाल के भीतर पत्रकार दीर्घा में अनट्रेंड सिपाहियों की ड्यूटी लगाए जाने से समाचार कवरेज करने में पत्रकारों को काफी परेशानी हुई। सिपाही नए होने की वजह से वे ड्यूटी को समझ नहीं पाए और खड़े होकर ड्यूटी की बजाय मोबाइल से प्रधानमंत्री की सेल्फी लेने लगा। सिपाहियों को देख अन्य लोगों की भीड़ घुस गई। जिससे काफी परेशानी और दुर्व्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन