{"_id":"5b464da84f1c1b18308b5aab","slug":"151531334056-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों के रूप में भी जुटेगी बंपर भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों के रूप में भी जुटेगी बंपर भीड़
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में वैसे लोग पहले ही लगभग एक लाख लोगों को लाने की बात कही गई है। वहीं स्थानीय भाजपाइयों की माने तो जनसभा में लगभग दो लाख लोगों के पहुंचने की बात कही जा रही है। जनसभा के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के रूप में भी काफी संख्या में लोग उपस्थित होंगे। इसके लिए सभी जनपदों को टारगेट उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें लाने और ले जाने की व्यवस्था भी अधिकारियों को सौंपी गई है। 14 जुलाई को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपाई तो जी-जान से जुटे ही हैं, प्रशासन की ओर से भी इसमें कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है। जनसभा स्थल भीड़ जुटाने के लिए प्रशासन की ओर से भी पूरा प्रबंध किाय जा रहा है। आजमगढ़ के अलावा, बलिया, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और अंबेडकरनगर के जिलाधिकारियों को सूबे की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों जनसभा स्थल तक लाने का टारगेट दिया गया है। इसमें आजमगढ़ को 10 हजार और अन्य जनपदों को पांच हजार लाभार्थियों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। अगर इतने लोग पहुंच जाते हैं तो भी इनकी संख्या 35 हजार के आसपास होगी। सभी जनपदों के अधिकारियों को लाभार्थियों को लाने-ले जाने के साथ ही उनके खाने-पीने की सुविधा का ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उज्ज्वला, सौभाग्य, राष्ट्रीय अजीविका मिशन आदि योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन