फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आमंत्रण पत्र देकर जनसभा में आने का कर रहे निवेदन

आमंत्रण पत्र देकर जनसभा में आने का कर रहे निवेदन

Thu, 12 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
आमंत्रण पत्र देकर जनसभा में आने का कर रहे निवेदन
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में जिला पार्टी कार्यालय पर सदर विधानसभा की बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा की तैयारी के संबंध में हुई। चारो मंडल अध्यक्षों, विधानसभा प्रत्याशी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू से जनसभा की तैयारी के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। अखिलेश मिश्रा ने बताया की सदर विधानसभा से 20 हजार लोगों को रैली मे पहुंचाने का लक्ष्य है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र देकर लोगों को जनसभा में आने का निवेदन कर रहे हैं। वन और पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा की यह सौभाग्य का विषय है की पहली बार प्रधानमंत्री आप सभी को कुछ देने के लिए आ रहे हैं। आजमगढ़ प्रभारी उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि जनसभा को ऐतिहासिक बनाना है। डा. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मन्त्री प्रेम प्रकाश मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, माला द्विवेदी, पवन सिंह मुन्ना, विनय प्रकाश गुप्ता, महेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, धनन्जय राय, आशुतोष पाठक मौजूद रहे। वहीं, जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता मे गोपालपुर विधानसभा की बैठक मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज कन्धरापुर में हुई। कृष्णपाल ने बताया की गोपालपुर विधानसभा से 50 हजार लोगों को रैली में पहुंचाने का लक्ष्य है। संचालन जिला महामंत्री रामपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed