फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सपा के कार्यों की श्रेय लेने की कोशिश न करे भाजपा

सपा के कार्यों की श्रेय लेने की कोशिश न करे भाजपा

Tue, 10 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सपा के कार्यों की श्रेय लेने की कोशिश न करे भाजपा
अतरौलिया/सठियांव। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव का आभार जताने के लिए आयोजित सभा को सफल बनाने के लिए सपाइयों ने कमर कस ली है। सठियांव और अतरौलिया में बैठक कर सभा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। अतरौलिया में हुई बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दामोदर प्रजापति और संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने 12 जुलाई को आंबेडकर पार्क में आयोजित जनसभा में पहुंचने की अपील की। बलराम यादव ने कहा कि जिस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं, उसका शिलान्यास अखिलेश यादव कर चुके हैं। जो कार्य सपा ने किया है उसका श्रेय लेने की कोशिश न करें। विधायक संग्राम यादव ने कहा कि आजमगढ़ में विकास की हर ईंट पर सपा का नाम लिखा है। चंद्रशेखर यादव, नरेंद्र नाथ यादव, राधेश्याम, संजय मिश्र, घनानंद गिरी, राधेश्याम यादव, चंद्रजीत यादव, शीतला निषाद, श्यामसुंदर आदि थे। वहीं, मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार के शिलान्यास के कार्यों का दोबारा शिलान्यास शोभा नहीं देता। जयराम यादव, बहादुर यादव, रामचंद्र यादव, राधेश्याम भारती, विजयपाल यादव, गुल्लू, अशरारूल हक समानी, लालचंद यादव उपस्थित थे। अध्यक्षता शोभनाथ यादव और संचालन देवसी प्रसाद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed