फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कापी बाहर लिखे जाने की सूचना पर तहसीलदार ने मारा छापा

कापी बाहर लिखे जाने की सूचना पर तहसीलदार ने मारा छापा

Fri, 09 Feb 2018 11:41 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
कापी बाहर लिखे जाने की सूचना पर तहसीलदार ने मारा छापा
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के किसान मजदूर इंटर कालेज गौरा पर विद्यालय के बाहर कापी लिखवाये जाने की सूचना पर तहसीलदार शिवसागर दुबे ने शुक्रवार को विद्यालय पर छापेमारी की कार्रवाई की। अचानक छापेमारी की कार्रवाई से विद्यालय पर हड़कंप मच गया। बोर्ड कापियों के तात्कालिक जांच में जहां 73 कापियां नहीं मिली तो वहीं कापियों का मिलान करने पर 28 कापियों का हिसाब नहीं मिला। जिस पर डीआईओएस को रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई की संस्तुति की गई।
विज्ञापन

तहसीलदार शिव सागर दूबे ने बताया कि शुक्रवार को सुबह की पाली में किसान मजदूर इंटर कालेज गौरा से कापियां बाहर ले जाकर लिखवायी जा रही है। इस सूचना पर वह नायब तहसीलदार के साथ टीम बना कर विद्यालय पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हाईस्कूल के कापियों की तात्कालिक जांच में 73 कापियां नहीं मिली। इस बाबत केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि पहले दिन दोनों पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा थी तो हो सकता है कि कापियां एक दूसरे में मिल गई हो। इस के बाद इंटर के कापियों की जांच में हाईस्कूल की 45 कापियां बरामद हो गई। लेकिन शेष 28 कापियों का हिसाब नहीं मिला। इसी बीच एडीएम वित्त राजस्व बीके गुप्ता भी परीक्ष केंद्र पर जांच के लिए पहुंच गए। यथास्थिति की जानकारी के बाद एडीएम प्रशासन ने डीआईओएस को रिपोर्ट भेजते हुए कार्रवाई की संस्तुति की और शेष गायब 28 कापियों को पता लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मौसेरे भाई के स्थान पर दे रहा था परीक्षा, पकड़ाया
लाटघाट। यूपी बोर्ड परीक्षा में पूरे क्षेत्र में नकल जोरो पर हो रही है। सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा थी। जिसमें मोतीलाल स्माकर इंटर कालेज रामनगर बैजाबारी पर मौसेरे भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा अभिषेक चौहान पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर अभिषेक के खिलाफ रौनापार थाने में मुकदमा भी पंजीकृत करा दिया गया है। केंद्र प्रभारी भीमसेन सिंह ने बताया कि कक्ष संख्या चार में अभिषेक चौहान अपने मौसेरे भाई प्रदीप चौहान के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजे के पीछे से बोला जा रहा इमला
अतरौलिया। शिक्षा विभाग के नकल रोको अभियान को नकल माफिया पूरी तरह से धत्ता बता रहे है। पूरे क्षेत्र में जम कर नकल हो रही है। नकल माफिया वर्तमान सख्ती की व्यवस्था में भी अपना रास्ता निकाल लिए है। सीसी टीवी कैमरे के बीच चल रही परीक्षा में दरवाजे के पीछे से नकल माफिया इमला बोल कर नकल करा रहे है। ब्लैकबोर्ड राइटिंग व दूसरे से कापी निकालने की प्रक्रिया पर भले ही रोक लगा है, लेकिन इमला पर पाबंदी लगा पाना अब तक शिक्षा विभाग के बस में नही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed