{"_id":"5a7de42d4f1c1b8b268b961b","slug":"151518199853-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड बीतने की ओर स्वेटर वितरण का नहीं पूरा हुआ लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड बीतने की ओर स्वेटर वितरण का नहीं पूरा हुआ लक्ष्य
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों के बच्चों को ठंड के मौसम में स्वेटर वितरण की योजना प्रदेश सरकार चला रही है। ठंड का मौसम बीतने को है और आजमगढ़ मंडल में प्रगति लक्ष्य से दूर है। मंडल में बलिया जिला इस योजना का लाभ बच्चों को उपलब्ध कराने में पहले स्थान पर है। वहीं मऊ दूसरे और आजमगढ़ तीसरे स्थान पर है। इसके पीछे कारण धन उपलब्ध न होना बताया जा रहा है।
15 फरवरी तक शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश जारी हुआ है। एडी बेसिक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंडल में आजमगढ़ जिला लक्ष्य के अनुरूप काफी पिछड़ा हुआ है। यहां का लक्ष्य 346735 है, जिसमें से अब तक 180302 बच्चों में ही स्वेटर वितरित हुआ है। बलिया जिला लक्ष्य के अत्यंत निकट पहुंच गया है। वहां 293494 के लक्ष्य के सापेक्ष 243100 बच्चों में स्वेटर बांटा जा चुका है। वहीं मऊ जिले की स्थिति भी आजमगढ़ से बेहतर है। यहां पर 134614 का लक्ष्य है, जिसमें 107826 बच्चों में स्वेटर वितरित हेा चुका है। उन्होंने बताया कि शासन से लक्ष्य पूर्ति के लिए बजट आ गया है। ऐसे स्थिति में मंडल के तीनों जिलों के बेसिक शिक्षाधिकारियों को 15 फरवरी तक किसी भी हाल में लक्ष्य पूर्ति का निर्देश दिया गया है।