फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डीएम ने खंड शिक्षाधिकारी को दी कड़ी हिदायत

डीएम ने खंड शिक्षाधिकारी को दी कड़ी हिदायत

Wed, 27 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने खंड शिक्षाधिकारी को दी कड़ी हिदायत
गोद लिए गांव पहुंचे डीएम, विकास कार्यो का लिया जायजा
विज्ञापन

डीएम ने खंड शिक्षाधिकारी को दी कड़ी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
सठियांव। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह बुधवार को दिन में अपने गोद लिए गांव सठियांव ब्लाक के कस्बा सराय पहुंचे और विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। गांव के नौ अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने का निर्देश दिया और इन कुपोषित बच्चों के परिवार को राशन कार्ड, शौचालय और मनरेगा जाब कार्ड देने का निर्देश दिया।
महिला बाल विकास पुष्टाहार योजना के तहत जिलाधिकारी ने कस्बा सराय गांव को गोद लिया है। जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम गांव में हो रहे विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में चौपाल लगा कर ग्रामीणों से रूबरू हुए। चौपाल के दौरान ही डीएम को खंड शिक्षाधिकारी क्षमा शंकर पांडेय की शिकायत मिली। जिस पर डीएम ने उन्हें सख्त हिदायत देते हुए सुधार लाने को कहा। इसके साथ ही डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि वे बच्चों को स्कूल जरूर भेजे। ऐसा न करने पर सरकार द्वारा मिल रही तमाम योजनाओं का लाभ रोक दिया जाएगा। उन्होने बताया कि गांव के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे में 33 प्रतिशत कुपोषित है और 63 प्रतिशत महिलाएं एनिमिया से ग्रसित है। डीएम ने ग्राम प्रधान इस्माइल फारूकी से विकास कार्यो की बिंदुवार जानकारी और निर्देशित किया कि मनरेगा से तालाबों की खुदाई, चारागाह और चकरोड का कार्य कराना सुनिश्चित करें। पेंशन योजना, शौचालय, खेत की मिट्टी का मृदा परीक्षण, पशुओं का टीकाकरण, बच्चों की पढ़ाई, ग्राम सभा की जमीन की सुरक्षा और गांव के विकास से संबंधित कार्यो को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम प्रशांत कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव, ीडीएसओ देवमणि त्रिपाठी, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा, परियोजनाधिकारी दुर्गा प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



राशन कार्ड के लिए लोगों ने किया हंगामा
आजमगढ़। कस्बा सराय में गोद लिए गए अपने गांव का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी के समक्ष गांव के लोगों ने राशन कार्ड के लिए हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि पात्र होने के बावजूद भी उनका नाम राशन कार्ड की सूची से गायब कर दिया गया है। ऐसे में जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जो लोग पात्र हैं उन्हें राशन कार्ड मिलेगा तब जाकर लोग शांत ह़ुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
कोटे और जमीन पर कब्जे का भी उठा मामला
आजमगढ़। कस्बा सराय निरीक्षण में पहुंचे जिलाधिकारी के समक्ष ग्रामीणों ने कोटे की दूकान और जमीन पर कब्जा किए जाने का भी मामला उठाया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की बात को ध्यान से सुना और उनके आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed