{"_id":"5a3170324f1c1b156b8bc0b8","slug":"151513189426-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों को व्यवहार बदलने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों को व्यवहार बदलने का दिया निर्देश
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों को व्यवहार बदलने का दिया निर्देश
मुबारकपुर। नगरपालिका परिषद मुबारकपुर की नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष करीमुन्निसा ने बुधवार प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद अंसारी के साथ नगरपालिका पहुंचकर चार्ज लेते हुए सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के कंप्यूटर अनुभाग में अस्त-व्यस्त टूटे पड़े उपकरणों से फैली गंदगी पर कर्मचारियों सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जब कर्मचारीगण अपने कार्यालय को साफ सुथरा नहीं रख सकते तो वह पूरे क़स्बे को किस प्रकार साफ सुथरा रखेंगे। रख रखाव की बुरी हालत देखकर कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वो स्वयं अपने को जल्द बदल लें क्योंकि पालिका का प्रशासन बदल गया है। अब किसी किस्म की लापरवाही और जनता की परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्ड नंबर 22 के सभासद इरफ़ान अहमद और वार्ड नंबर 21 के सभासद ग़ुलाम रसूल ने अपने अपने वार्डों में खराब पड़े सबमर्सिबल पंपों को ठीक करवाने के लिए नपाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया। इस पर पालिकाध्यक्ष ने तत्काल उनकी मरम्मत का निर्देश दिया।