फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पटरियों में बने गड्ढ़े से परेशानी

पटरियों में बने गड्ढ़े से परेशानी

Tue, 04 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पटरियों में बने गड्ढ़े से परेशानी
निजामाबाद (ब्यूरो)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाईपास से मंदुरी हवाई पट्टी तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत तो कुछ दिनों पहले हुई लेकिन पटरी नहीं बनाई गई। वर्तमान में बारिश के बाद पटरी पर पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने जल्द से जल्द पटरी का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मुहम्मदपुर बाईपास से मंदुरी हवाई पट्टी जाने वाले मार्ग की दशा पहले काफी खराब थी। लोगों की मांग पर मार्ग की मरम्मत कराई गई लेकिन दोनों तरफ की पटरियों को छोड़ दिया गया। बारिश के बाद पटरियों में बने गड्ढ़ों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के संजय गुप्ता, संजय सोनी, पंकज, मुकेश यादव, राकेश सिंह, मिथिलेश सोनी, नन्हें शेख, महताब आलम, बद्री मोदनवाल, अशोक यादव, मोहम्मद खालिद आदि ने बताया कि इस मार्ग की हालत इतनी खराब थी कि पिछले साल कई सड़क दुर्घटनाएं हुई। वर्तमान में सड़क की दोनों पटरियां गड्ढ़ों में तब्दील हो चुका है। सड़क के दोनों तरफ से बड़े वाहनों के आने पर दो पहिया और साइकिल वालों को पटरियों पर उतरना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने जल्द से जल्द मार्ग की पटरी का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed