फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   151 poor daughters will have yellow hands, will cost 77 lakhs

151 गरीब की बेटियों के हाथ होंगे पीले, खर्च होंगे 77 लाख

Fri, 18 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
151 poor daughters will have yellow hands, will cost 77 lakhs
आजमगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत 151 गरीबों की बेटियों के हाथ पीले कराए जाएंगे। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग 77 लाख रुपये खर्च करेगा। विभाग की ओर से 15 जनवरी से 25 जनवरी 2021 के बीच ब्लॉकवार सामूहिक विवाह आयोजित कराए जाएंगे। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर अभी से ही गरीबी रेखा से नीचे वाले वर-वधु की तलाश में अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन

इस बार 151 गरीबों की बेटियों की शादी का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी ब्लॉकों व नगर पंचायतों में पंजीयन का काम भी शुरू हो गया है। दो लाख रुपये तक सालाना आय वाले गरीब बेटी की शादी के लिए पंजीयन करा सकते हैं। फिलहाल कार्यक्रम की रूपरेखा और तिथि की घोषणा डीएम की बैठक के बाद होगी। समाज कल्याण अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि शासन से जारी 151 जोड़ों का लक्ष्य पूरा कर लिया जाए। इसके लिए ब्लाकस्तर पर निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जिससे कि गरीब परिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन

प्रति जोड़ा 51 हजार की सहायता
शासन ने प्रति जोड़ा 51 हजार की सुविधा प्रदान की है। इसके तहत दांपत्य जीवन में खुशहाली और गृहस्थी बनाने के लिए कन्या के खाते में 35 हजार नकद, विवाह संस्कार के लिए कपड़े, जेवर (चांदी के पायल, बिछिया) साथ ही बर्तन में 10 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं विवाह कार्यक्रम में छह हजार रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed