फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 roads to be built in Didarganj Legislative Assembly area at a cost of 409.81 lakh

दीदारगंज वकिधानसभा क्षेत्र में 409.81 लाख की लागत से बनेगी 15 सड़कें

Sun, 05 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
15 roads to be built in Didarganj Legislative Assembly area at a cost of 409.81 lakh
आजमगढ़। सरकार की ओर से सड़कों को 30 नवंबर तक गड्ढ़ामुक्त करने का निर्देश जारी किया गया था। इसके बाद भी शहर हो या गांव सड़कों सड़कों की सेहत में सुधार नहीं हो सका है। वहीं सरकार की ओर से अब दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र की 15 सड़कों की मरम्मत और नव निर्माण के लिए 409.81 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो इन सड़कों का निर्माण करेगा।
विज्ञापन

जनपद में सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। सरकार के निर्देश के बाद भी अभी तक सड़कों की दशा में कोई सुधार नहीं हो सका है। अभी भी कई सड़कें ऐसी हैं जिन पैदल चलना भी दूभर है। वहीं दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में भी सड़कों की हालत खस्ता है। इन सड़कों की मरम्मत और नव निर्माण के लिए पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पत्र भेजा गया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए डिप्टी सीएम ने 15 सड़कों की मरम्मत और नवनिर्माण के लिए 409.81 लाख रुपये का बजट जारी किया है। सड़कों के नवनिर्माण व मरम्मत के लिए शासन स्तर से पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-दो को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। जिसके द्वारा इन सड़कों की मरम्मत और निर्माण किया जाएगा। जिसमें नौ सड़कों की मरम्मत की जाएगी और छह सड़कों का नवनिर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इन सड़कों की होगी मरम्मत
- पल्थी-शाहगंज मार्ग - 25.40 लाख
- बरई-उसरबस्ती संपर्क मार्ग- 11.38 लाख
- दरियापुर संपर्क मार्ग- 9.79 लाख
- पकरौला अनुसूचित बस्ती संपर्क मार्ग- 5.85 लाख
- मार्टीनगंज जैगहा मार्ग से भादो चितारा राजभर बस्ती मार्ग- 39.99 लाख
- लीलाई संपर्क मार्ग- 10.34 लाख
- बीडीबी मार्ग से पिपरौला मार्ग- 9.88 लाख
- सोनहरा संपर्क मार्ग- 11.36 लाख
- पल्थी शाहगंज मार्ग से दरियापुर संपर्क मार्ग- 4.97 लाख
इन सड़कों का होगा नवनिर्माण
- दीदारगंज सरायमीर मार्ग से युसुफपुर खानपुर संपर्क मार्ग- 56.17 लाख
- करूई का पुरवा में रामसूरत के घर से बरखू प्रजापति के घर तक सीसी का कार्य- 34.83 लाख
- किशुनपुर काशीनाथ संपर्क मार्ग- 8.45 लाख
- ब्लाक मार्टीनगंज से कुर्थुवा जमुहाई मार्ग से अकबाली शाहबाली शाह बाबा की कुटी तक- 52.54 लाख
- पकरौली दुबे का पूरा संपर्क मार्ग- 36.78 लाख
- रम्मोपुर घटवा में वीरेंद्र मास्टर के घर से नहर तक संपर्क मार्ग- 38.52 लाख
दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की खराब हालत को देखते हुए हमारे द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पत्र भेजकर इन्हें बनवाने का अनुरोध किया गया था। हम उनके आभारी हैं कि उनके द्वारा नौ सड़कों की मरम्मत और छह सड़कों के नवनिर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed