फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 hours journey in three rotis and 200 mL water

तीन रोटी व 200 एमएल पानी में 15 घंटे का सफर

Thu, 07 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
15 hours journey in three rotis and 200 mL water
पटियाला से रेलवे स्टेशन पहुंचे एक बच्चे का थर्मल स्कैनिंग करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पटियाला आजमगढ़ पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार यात्रियों से टिकट का पैसा तो नहीं लिया गया था लेकिन उनके भोजन व पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। पटियाला प्रशासन ने यात्रियों को मात्र तीन रोटी व सब्जी के साथ ढाई सौ एमएल पानी की बोतल देकर उन्हें रवाना कर दिया था। कई यात्री को रास्ते भर पीने के पानी के लिए तरस से गए। लॉक डाउन के चलते सबकुछ बंद है। किसी भी स्टेशन पर बोतल के पानी आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। इस बीच स्पेशल ट्रेन के माध्यम से सरकार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचा रही है। यह स्पेशल ट्रेन जहां से शुरू हो रही है वहां से अंतिम स्टेशन पर पहुंच कर ही रूक रही है। पटियाला से आजमगढ़ पहुंची ट्रेन लगभग 15 घंटे के सफर के बाद यहां पहुंची थी। पूरे रास्ते यात्री पीने के पानी के लिए तरसते हुए आजमगढ़ आ पहुंचे ।
विज्ञापन

बीआरडी ने उपलब्ध कराया लंच पैकेट व पानी
आजमगढ़। श्रमिकों को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने लंच पैकेट के साथ ही पानी के पाउच उपलब्ध कराए। ट्रेन आने के पूर्व ही प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता लंच पैकेट व पानी के पाउच लेकर पहुंच गए थे। ट्रेन के रुकते ही लोगों ने पानी की डिमांड किया तो भारद कार्यकर्ताओं ने पहले पानी का पाउच बांटना शुरू कर दिया। इसके पश्चात लंच पैकेट व पानी के पाउच सभी यात्रियों को उपलब्ध कराया गया। इस कार्य में मनीष कृष्ण, मो. अफजल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

रेलवे स्टेशन से निकलकर बसों की ओर बढ़ते पटियाला से आए यात्री।

रेलवे स्टेशन से निकलकर बसों की ओर बढ़ते पटियाला से आए यात्री।- फोटो : AZAMGARH

यात्रियों को पानी का पैकेट देता भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता।

यात्रियों को पानी का पैकेट देता भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़े पटियाला से आए यात्री।

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़े पटियाला से आए यात्री।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed