फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 couples tied the strings of life in

जीवन की डोर में बंधे 15 जोड़े

Sun, 08 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 08 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
15 couples tied the strings of life in
क्षेत्र के ताड़ी स्थित मां परमज्योति धाम पर मां परमज्योति जन कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को दहेज रहित सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 जिसमें 15 जोड़ों का विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधकर साथ जीने-मरने की कसमें खाई। इस दौरान परिवहन मंत्री  दुर्गा प्रसाद यादव ने विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया और प्रमाण-पत्र का वितरण किया।

  मंदिर परिसर में दहेज रहित सामुहिक विवाह के लिए तीन-तीन जोड़ों की पांच पंक्तियां बनाई गई थी। इस दौरान एक तरफ जहां महिलाओं ने मंगल गीत गाया,

तो दूसरी तरफ शहनाई बज रही थी। आचार्य पं. राजेंद्र प्रसाद आर्य ने सभी जोड़ों का विधि-विधान और रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में सभी वर्ग के लोगों को मिलकर आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


तभी समाज से दहेज रुपी दानव का अंत किया जा सकता है। बाद में सभी विवाहित जोड़ों ने मां परमज्योति मां के दरबार में मत्था टेका और सफल विवाहित जीवन का आर्शीवाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आयोजकों द्वारा विवाहित जोड़ों को 11 सेट साड़ी, आलमारी, सिलाई मशीन, मंगल सूत्र, बेड, कूलर, मोबाइल आदि भेंट किया। वहीं परिवहन मंत्री ने दुल्हों को साइकिल और दुल्हन को उपहार भेंट किया।


अंत में आयोजक रामानंद बरनवाल ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर चिल्ड्रेन कालेज के संस्थापक बजरंग त्रिपाठी, मनोज बरनवाल, हरिश्चंद्र यादव, अरविंद गुप्ता, डा. राजकुमार अग्रवाल, राजीव आर्य, संजय मोढ़ी, सुनील बरनवाल, रमेश खंडेलिया, बिजेंद्र बिन्नानी, सुरेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed