फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 accused arrested for stealing batteries from mobile towers in azamgarh goods worth Rs 15 lakh recovered

Azamgarh: मोबाइल टॉवरों से बैटरी चुराने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो समेत 15 लाख के सामान बरामद

Mon, 30 Jan 2023 07:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 30 Jan 2023 07:14 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में पुलिस ने मोबाइल टॉवरों से बैटरी चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कब्जे से बरामद सामान की कीमत 15 लाख से अधिक की बताई जा रही है। 

विज्ञापन
15 accused arrested for stealing batteries from mobile towers in azamgarh  goods worth Rs 15 lakh recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल टॉवरों से बैटरी व अन्य कीमती सामानों की चोरी करने वाले गिरोह का आजमगढ़ पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश किया। जहानागंज थाना क्षेत्र के बजहा पुलिया के पास से छह चोर पकड़े गए और फिर इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक दो नहीं बल्कि कुल नौ अन्य चोरों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीन आरोपी भागने में सफल रहे। कब्जे से बरामद सामान की कीमत 15 लाख से अधिक की बताई जा रही है।

विज्ञापन


एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र में स्थित कई मोबाइल टॉवरों से चोरी की शिकायत मिली थी। रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि टॉवरों से बैटरी आदि चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य दो चार पहिया वाहनों से सठियांव से जहानागंज की तरफ आ रहे है। सूचना पर पुलिस टीम हरकत में आ गई।
विज्ञापन


 बजहा पुलिया पर पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। इसके बाद घेराबंदी कर मौके से छह बदमाशों को पकड़ा। पूछताछ के बाद निशानदेही पर नौ अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इनके पास से लगभग 15 लाख कीमत के चोरी हुए सामान, एक बोलेरो, एक पिकअप व एक मैजिक वाहन भी बरामद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए चोरों में ये रहे शामिल

पुलिस ने रविवार देर रात जिन 15 अंतर्जनपदीय चोर गैंग के सदस्यों को पकड़ा है। उसमें निहाल निवासी मंदे थाना जहानागंज, संतोष पांडेय निवासी भदुली थाना सिधारी, सुरेंद्र मद्धेशिया उर्फ छोटा खलील निवासी नदवा सराय थाना घोषी जिला मऊ, विनोद वर्मा निवासी रामगढ़ थाना रामगढ़ जिला भभुआ बिहार, उधम चौहान निवासी भवानीपुर थाना निजामाबाद, जशवंत कुमार उर्फ झिनक निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय शामिल है।

इनकी निशानदेही पर पुलिस ने मनोज यादव निवासी पिलखुवा थाना मेहनगर,  मोहम्मद साले उर्फ राजू व खलीलउल्लाह निवासी जमुड़ी थाना मुबारकपुर, संजय जायसवाल निवासी सेमा थाना जहानागंज, प्रदीप पाल उर्फ पप्पू निवासी रायपुर थाना मेंहनगर, संजय ठठेरा निवासी हाफिजपुर थाना शहर कोतवाली, जय प्रकाश निवासी निवासी सुदनीपुर थाना रौनापार, किशन गुप्ता निवासी चकसदरिया रामपुर  थाना जहानागंज व विनोद ठठेरा निवासी हालपता एटलस पोखरा थाना शहर कोतवाली स्थायी पता जलालाबाद थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने गैंग का लीडर संतोष सिंह को बताया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान संतोष, मिथिलेश व सतीश मौके से भाग निकलने में सफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed