फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   14th death from Azamgarh Corona

आजमगढ़ कोरोना से 14वीं मौत, बीएचयू में इलाज के लिए लेकर जाने वाला ड्राइवर भी आया है कोरोना पॉजिटिव

Wed, 29 Jul 2020 07:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 29 Jul 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
14th death from Azamgarh Corona
एंबुलेंस में पड़ी लाश। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हुई है। मृतक फूलपुर कस्बे के रहने वाले थे। तबियत खराब होने पर उन्हें बीएचयू ले जाया गया था। मंगलवार शाम चार बजे उनकी मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत वहीं उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्हें वाराणसी लेकर जाने वाले ड्राइवर की रिपोर्ट भी मंगलवार को पॉजिटिव आई थी। जनपद में ये कोरोना से 14वीं मौत है।

विज्ञापन


फूलपुर नगर में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव से दहशत व्याप्त हो गया है। कस्बे के रहने वाले 58 वर्षीय एलआईसी अभिकर्ता की तबियत खराब होने पर तीन दिन पहले उन्हें इलाज के लिए बीएचयू  ले जाया गया था। मंगलवार शाम को चार बजे उन्की मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डा. रामआशीष यादव ने बताया कि कस्बा निवासी अधेड़ का वाराणसी में हृदय रोग का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


वहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वाराणसी में इलाज के दौरान मंगलवार को शाम चार बजे मौत हो गई है। वहीं, पर उनका अंतिम संस्कार किया गया है। गुरुवार से सामूहिक रूप से रामलीला मैदान में कस्बे के लोगों की सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जनपद मे अतरौलिया बजारा के हनुमानगढ़ी के पास, लालगंज के अमौड़ा, तरवां के सिंहपुर सरैया, ठेकमा के बीबीपुर, मार्टीनगंज के औरंगाबाद, शहर के नरोली, कोट, मेंहनगर के बेलसिया, बिलरियागंज के जोल्हापुर, ठेकमा के बरदह, अतरौलिया के प्राणपुर, जहानागंज के नेतपुर में एक-एक मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed