{"_id":"5c703e69bdec2275c5124867","slug":"141550859881-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ी गई पालिथीन के रद्दीकरण की कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ी गई पालिथीन के रद्दीकरण की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सरकार की ओर से पालीथिन पर प्रतिबंध लगाने के बाद जनपद में 28 नवंबर 2018 को ब्रह्मस्थान क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पालीथिन का गोदाम पकड़ा गया था। इसे प्रशासन ने सील कर दिया था। अब इन पालीथिन के रद्दीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत पालीथिन को ट्रकों में भरकर मऊ भेजा जा रहा है।
पिछले साल ब्रहृमस्थान क्षेत्र स्थित गोदाम में लगभग 50 लाख रुपये की पालीथिन पकड़ी गई थी। एसडीएम ने इसे सील कर दिया। काफी दिनों से पकड़ी गई पालीथिन को नष्ट करने के लिए योजना बनाई जा रही थी लेकिन अब इसके रद्दीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रदूषण विभाग द्वारा इसे नष्ट करने के लिए मऊ की एक कंपनी से बात की गई है। जो इस पालिथीन का उपयोग सड़क बनाने में करेगी। शुक्रवार की देर शाम नगर के आरआई और एसआई हरिश्चंद्र दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और माल को ट्रकों में रखवाना शुरू कर दिया। नगरपालिका के आरआई हरिश्चंद्र ने बताया कि उक्त माल को नष्ट करने के लिए ट्रकों के जरिए मऊ भेजा जा रहा है। इसे इस प्रकार रद्द किया जाएगा कि यह किसी काम का न रहे। वहीं, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रयोगशाला सहायक नवीन ने बताया कि इस पालीथिन को मऊ जनपद के सहरोज स्थित जेपी एसोसिएट्स को सौंपा जा रहा है, जो सड़कों के नीचे इसे दबाकर नष्ट करेगा।