फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रतिवर्ष 60 लाख लोगों की तंबाकू सेवन से होती है मौत

प्रतिवर्ष 60 लाख लोगों की तंबाकू सेवन से होती है मौत

Fri, 22 Feb 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतिवर्ष 60 लाख लोगों की तंबाकू सेवन से होती है मौत
आजमगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश हसनैन कुरैशी के निर्देशानुसार शुक्रवार को मंडलीय चिकित्सालय में विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मौसमी मद्धेशिया ने कहा कि जनहित से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या और नि:शुल्क विधिक जानकारी के लिए प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. परवेज अख्तर और डा. जेएल यादव ने धूम्रपान और तंबाकू निषेध पर कहा कि प्रतिवर्ष भारत में 60 लाख लोग तंबाकू के सेवन से होने वाले रोग हार्ट अटैक, कैंसर आदि से मरते हैं। यह आंकड़ा 2030 तक 80 लाख को पार कर जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीके अग्रवाल ने कहा कि आज 13 से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चे भी तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। जिन्हें कठोरता से रोके जाने की आवश्यकता है। अस्थायी लोक अदालत के सदस्य अवनीश मिश्र और रंजना मिश्रा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ओर स्थायी लोक अदालत की कार्य प्रणाली के बारे विस्तार से जानकारी दी। प्रमुख चिकित्साधीक्षक कृष्ण गोपाल सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर लकी पांडेय मुख्य अतिथि को बैच लगाकर स्वागत किया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed